एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का समय- डॉ. अमरनाथ पांडेय
संतकबीर नगर:- एच आर पी जी के हिंदी विभाग से डॉ. अमरनाथ पांडेय ने कॅरोना जैसी घातक विमारी के प्रति अपने विचार प्रस्तूत किये ,, उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति आज लगभग पूरा समाज जागरूक हो चुका है और अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।अब हमें स्वयं की सुरक्षा के साथ साथ समाज की सुरक्षा की ओर बढ़ने की जरूरत है।एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा कर हम स्वस्थ समाज और भविष्य का निर्माण कर सकते है।आज हमें उन लोगों को प्रोत्साहित करना है जिनमें कोरोना के कुछ लक्षण है क्योंकि वो सामाजिक भय और उपेक्षा के कारण सामने नही आ रहे है।
इस अदृश्य शत्रु कोरोना की श्रृंखला को बढ़ने से रोकने की आवश्यकता है।पान-मसाला, गुटखा, खैनी को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना और बचाना है क्योंकि हवा और सतह पर संक्रमित व्यक्ति के थूक की लार से भी संक्रमण फैलने का ख़तरा पैदा होता है।वास्तव में यह घोर संकट का समय है और हमें एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी है।
____________________________