पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी को दी गयी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक परिषर में श्रद्धांजलि दी गयी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण त्रिपाठी ने किया ।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य स्नेहलता ने अपने भाव विहवल दशा में कहा पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक संचार क्रान्ति के जनक स्व राजीव गांधी की पावन पुण्य तिथि पर सत सत पुष्पांजलि नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करती हु उन्होंने आगे बताया कि स्व राजीव गांधी ने आधुनिक भारत को एक नई दिशा दी तथा स्वच्छ एवं सादगी राजनीति की तथा अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए अपना बलिदान कर दिया। कृष्ण मोहन दुबे ने कहा भ्रष्टाचार की गहराई मापते हुए एक रुपए दश पैसा की बात कही जो सभी राष्ट्रीय नेता बार बार दोहराते हैं। इस अवसर पर राधिका कनौजिया, शिवहरि सिंह, सिकंदर राव पंचम पासवान, भगवान गुप्ता, आदि ने श्रृद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
___________________________