हीनताबोध को त्याग कोरोना संक्रमण को नष्ट करे- डॉ. पूर्णेश सिंह
सिद्धार्थ विश्विद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्यवक एवं अध्यक्ष सुआक्ता डॉ पूर्णेश नारायण सिंह कोरोना महामारी के खिलाफ शोशल मीडिया पर विगत दो माह से जंग लड़ रहे हैं और जागरूकता अभियान चला रहे हैं।उन्होंने देश/प्रदेश की जनता कोरोना के संक्रमण को रोकने की अपील किया है।डॉ सिंह ने कहा कि हीनताबोध-भावनात्मक सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है,हमे हीनताबोध को त्यागकर संक्रमित लोगो को समाज से जोड़ते हुए उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है।आज हमारे आसपास अनेक ऐसे लोग हो सकते है जिन्हें संक्रमण के लक्षण है किंतु हमारी तिरस्कार भावना और हीनताबोध के कारण वो कोरोना जाँच नही करा पा रहे है।अतः हमें उन्हें अपनाना चाहिए ताकि वो घर से निकलकर सामने आए।
डॉ सिंह ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी,पुलिस विभाग, पत्रकार भाई आज दिनरात अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना सेवाभाव से समाज की सुरक्षा में लगे हैं हमें इनके सेवादान को निरर्थक नही होने देना है साथ ही इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देना होगा।
____________________________
● रिपोर्ट- समीप श्री.