सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पवित्र पर्व 'ईंद' की दी ढ़ेरो मुबारक़बाद!!
सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पवित्र पर्व 'ईंद' की दी ढ़ेरो मुबारक़बाद!!
संतकबीरनगर- सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी ने समस्त जनपद वासियों को पवित्र पर्व 'ईद' की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईंद का त्योहार हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार ईंद सभी के जीवन में खुशियां लाएं और सभी हंसी-खुशी से इस त्योहार को अपने घर पर सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मनाये।
उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते लोग एक दूसरे से भले ही ज्यादा संख्या में ना मिल पाए लेकिन यह त्यौहार लोग अपने घरों में रॉकर धूमधाम से मनाएं। आलोक श्रीवास्तव ने कहा की ईद आपसी भाई चारे का त्योहार है जिसको सभी धर्म व सम्प्रदाय के लोग मिल-जुल कर मनाते है। ईद का त्यौहार हमें भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है। हम आप सबके सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति व विकास की कामना करते हैं। उन्होंने ने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में लोग पवित्रता की धरोहर 'रोजा' रखते हैं, मैं उन सभी लोगो को बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। आपसी भाईचारा, शांति, सद्भावना व प्रेम का माहौल हमेशा बना रहे। इस पवित्र त्योहार को मनाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।