Skip to main content

मजदूर विरोधी काले कानून को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपवास रख ,जताया अपना विरोध



मजदूर विरोधी काले कानून को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपवास रख ,जताया अपना विरोध 

संत कबीर नगर- उत्तर प्रदेश की सरकार उघोगपतियों के हित में, श्रम कानून को 3 साल के लिए स्थगित कर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। सरकार का यह फैसला मजदूर और गरीब विरोधी है। योगी सरकार के द्वारा लाए गए अध्यादेश वापसी की मांग एवं लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यो से यूपी आ रहे जिन मजदूरो की हादसे मे मौत हुई उनके परिवार जनो को 50 लाख मुआवजा एवं घर के एक सदस्य को नौकरी की मांग हेतु आम आदमी पार्टी संत कबीर नगर के सभी पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता तथा साथियों ने आज दिनांक 11 मई 2020, दिन सोमवार को अपने-अपने घरों पर एक दिन का उपवास रख कर एवं हाथो मे अपनी माँग को लेकर इस काले कानून का विरोध किया!
आपको बताते चले कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही मजदूरों के प्रति अपना कड़ा रुख अख्तियार कर उनको न्याय दिलाने के लिए संसद से सड़क तक प्रतिबद्धित रही है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों की व्यथा देखकर दिल दहल उठता है, इनके लिए सिर्फ एक शब्द चरितार्थ होती है, "मजदूर या मजबूर"!! हमने कई सारे मजदूरों को प्रशासन की मदफ़ से उनके घर तक पहुँचवाया है।
आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस चिलचिलाती हुई धूप में सैकड़ो मिल पैदल चलकर मजदूर अपने घर को जाने को विवश हैं, उन्हें देखकर कलेजा रोने को आतुर हो जाता है। जिले के पूर्व संयोजक सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव व आशीष गुप्ता ने कहा कि हम सब प्रदेश-सरकार से यह मांग करते हैं कि उत्तर-प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग मिलों को लगवाकर मजदूरों को बाहर जाने से रोका जा सके। जिला सचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने बनाये काले कानून को वापस ले तथा ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार मुहैया कराए।
इस विरोध प्रदर्शन व उपवास के दौरान लॉकडाउन का पूर्णतया पालन किया गया तथा घर मे ही रहकर इस कार्यक्रम को प्रतिपादित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चंद्र यादव, सूर्या त्रिपाठी, सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, राजेश चौधरी, श्रवण सिंह, मगलेश उपाध्याय, आफताब आलम खान, तीरथ गुप्ता, अमरपाल पांडेय, राधे श्याम यादव इत्यादि लोगो ने उपवास रखा।
,________________________________________
रिपोर्ट समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...