हिन्दी हमारी मातृभाषा है और आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस होने के कारण पत्रकारों को बधाई दिया जाना चाहिए। उक्त बातें प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर व युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी कही उन्होंने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन भी लोगों द्वारा किया जा रहा है। मैं अपने देश के सभी पत्रकार बंधुओं को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई और अनन्त शुभकामनाएं ज्ञापित कर रहा हूं। साथ ही साथ मैं सभी पत्रकार बंधुओं से पत्रकारिता की गरिमा और मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने की भी अपील करता हूं। समाज के सभी लोग पत्रकारिता के महत्व एवं दायित्व को बहुत ही अच्छे ढ़ंग से जानते हैं। पत्रकार बनना और उनके दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करना, "तलवार की धार" पर चलने जैसा कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी परिचित पत्रकार मित्रों से आज इस पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर "पत्रकारिता के मूल रूप" में स्थापित करने की अपेक्षा के साथ एक बार पुनः सभी पत्रकार बंधुओं को पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...