Skip to main content

गर्भवती को ग्रुप वीडियो कॉल के जरिए दे रहे पोषण की जानकारी

गर्भवती को ग्रुप वीडियो कॉल के जरिए दे रहे पोषण की जानकारी

-    लाभार्थी महिला को बताये जा रहे हैं पोषण के जरूरी टिप्‍स
-    प्रतिदिन 28 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों की लाभार्थियों को दे रहे सुझाव

*संतकबीरनगर, ।*

कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान गर्भवती के पोषण का खयाल रखने के लिए महिला एवं बाल कल्‍याण विभाग के द्वारा गर्भवती को ग्रुप वीडियो कॉल के जरिए पोषण की जानकारी दी जा रही है। इसके जरिए प्रतिदिन 28 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर महिलाओं को विविध जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। लॉकडाउन में लाभार्थियों तक सूचनाओं का प्रवाह सामान्‍य ढंग से हो, इसके लिए यह व्‍यवस्‍था की गई है।

उत्‍तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई ( यूपीटीएसयू ) ने लाभार्थियों तक पोषण की सूचनाओं के निरन्‍तर प्रवाह को बनाये  रखने तथा लाभार्थियों को उचित पोषण देने की दिशा में विविध प्रयोग किया है। इन्‍हीं प्रयोगों के तहत ग्रुप वीडियो कॉलिंग के जरिए गर्भवती को पोषण की जानकारी दी जा रही है। इस सुविधा के अन्‍तर्गत जिले में तैनात 14 पोषण सखी प्रतिदिन दो आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग करती हैं। इसके जरिए पोषण सखी आंगनबाडी सुपरवाइजर/ बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ,  आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, लाभार्थी महिला के साथ खुद भी जुड़ती हैं । इसके बाद लाभार्थी महिला के पोषण के बारे में चर्चा की जाती है। गर्भवती से पहले उसके गर्भ का त्रैमास पूछा जाता है। इसके बाद उसे उपयोगी टिप्‍स, भोजन और कार्य व्‍यवहार तथा अन्‍य बातों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। इस प्रकार अभी तक  450 से अधिक आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर महिलाओं को पोषण की जानकारी दी जा चुकी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री ने बताया कि कि लॉकडाउन के दौरान लाभार्थियों को हर तरह से सुपोषित करने का प्रयास किया गया। घर घर जाकर पोषाहारों का वितरण फिजिकल डिस्‍टेंसिंग को ध्‍यान में रखते हुए किया गया है। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नीना श्रीवास्‍तव बताती हैं कि इसके जरिए महिलाओं से सीधे बात हो गई और उन्‍हें पोषण को लेकर उचित सलाह दी गई। यह काफी कारगर है, हम निरन्‍तर इसके जरिए महिलाओं के सम्‍पर्क में बने हुए हैं।

*यह दी जा रही है सलाह*

महिलाओं को यह सलाह दी जा रही है कि गर्भावस्‍था के दौरान वह किस तरह के भोजन लें जिससे उनको तथा गर्भस्‍थ शिशु को पोषण मिल सके। बच्‍चे के पैदा होने के एक घण्‍टे के अन्‍दर मॉस्क लगा कर सुरक्षित तरीके से उनको स्तनपान  जरुर कराएं। छह  महीने तक बच्‍चे को मां के दूध के अतिरिक्‍त कोई भी अन्‍य चीज न दें, यहां तक कि उसे पानी भी न पिलाएं। 6 माह के बाद बच्‍चे को मॉ के दूध के साथ ही उपरी आहार भी दें। साथ ही गर्भवती महिलाएं अपने भोजन में आयरनयुक्‍त सब्जियों का सेवन अवश्‍य करें। आयरन की गोलियां लेतीं रहें ताकि रक्‍त में हीमोग्‍लोबीन की मात्रा कम न हो।
 

*चित्र परिचय – ग्रुप वीडियोकाल में शामिल होकर महिलाओं ने की पोषण पर चर्चा*

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...