प्रवासी मजदूरों को सरकार आर्थिक सहायता दे-स्नेह लता
गोरखपुर:- कांग्रेश की महिला नेत्री स्नेह लता ने सरकार से मांग की है कि प्रवासी मजदूर जो कि अब बेरोजगार हो चुके हैं उन्हें सरकार आर्थिक सहायता करें। आज ग्राम बाल बुजुर्ग,ब्लाक सरदार नगर,बिधान सभा चौरी चौरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य तथा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन स्नेहलता ने केन्द्र सरकार से प्रवासी मज़दूरों को दश हजार रुपए छ माह तक की आर्थिक सहायता मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन की जगह 200 सौ दिन का काम देने की मांग की है।
साथ ही छोटे ब्यापारियो को एक सहायता राशि देने का फैसला ले । केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ब्यापारियो को जी एस टी आदि करो में छूट दे। किसान का कर्ज में ब्याज सहित मूल धन माफ करने एवं आर्थिक मदद करने । प्रधानमंत्री केयर फंड कोरोनावायरस से मरे लोगों को परिवार की आर्थिक मदद करने में उपयोग हो , ताकि संबिधान में वर्णित समाजवाद तथा धर्म निरपेक्ष की अवधारणा को साकार किया जा सके। तथा लोगों को मौलिक अधिकारों का संबैधानिक पालन किया जा सके।
____________________________