Skip to main content

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर जगह वितरित कर रही हैं पुष्‍टाहार

हर गर्भवती व हर बच्‍ची को, घर पर मिला पुष्‍टाहार

-    जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर जगह वितरित कर रही हैं पुष्‍टाहार
-    हर लाभार्थी तक पुष्‍टाहार पहुंचाने के लिए लगी हैं आंगनबाडी कार्यकर्ता


लॉकडाउन के दौरान गर्भवती, बच्चों तथा किशोरियों के स्‍वास्‍थ्‍य पर सरकार की पूरी नजर है। लॉकडाउन को ध्‍यान में रखते हुए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पुष्‍टाहार का वितरण किया जा रहा है। हर लाभार्थी और जरुरतमंद तक पुष्‍टाहार पहुंचाने के लिए आवश्‍यक इन्‍तजाम किए गए हैं। अन्तिम दौर में दुरुह स्थितियों के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरुरतमंदों तक पुष्‍टाहार का वितरण सोशल डि‍स्‍टेंसिंग को ध्‍यान में रखते हुए कर रही हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री विजयश्री ने बताया कि हर गर्भवती, बच्‍चे तथा स्कूल न जाने वाली किशोरियों तक पुष्‍टाहार पहुंचाने के शासन के आवश्‍यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिले के 1765 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों तक पुष्‍टाहार पहुंचाने का काम अभियान के रुप में शुरु किया गया। लॉक डाउन के दौरान यह एक काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। लेकिन जिले के नौ ब्‍लाकों की सीडीपीओ, प्रभारी सीडीपीओ, सुपरवाइजर्स तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर्स की मेहनत का ही परिणाम रहा कि आज पूरे जनपद में पुष्‍टाहार का सुचारु रुप से वितरण कर दिया गया है। सुदूर क्षेत्रों में भी पुष्‍टाहार पहुंचा दिया गया है। इस कार्य में स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों का भी बेहतर सहयोग मिला है।  

*इम्‍यूनिटी बूस्‍टर है पुष्‍टाहार*

पोषण विशेषज्ञ बताते हैं कि बच्‍चों, बालिकाओं व गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला पुष्‍टाहार न सिर्फ पोषण में अपनी भूमिका का निर्वहन करता है। बल्कि उनके लिए यह इम्‍यूनिटी बूस्‍टर की तरह से है। इससे बच्‍चों तथा गर्भवती महिलाओ की इम्‍यूनिटी भी बेहतर होगी। इसलिए पुष्‍टाहार बहुत ही जरुरी है।

*गर्भवती व धात्री को विशेष जरुरत*

पोषण विशेषज्ञ का कहना है कि गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए इस तरह के आहार की विशेष जरुरत होती है। क्‍योंकि पोषण के साथ ही उनकी इम्‍यूनिटी पावर भी मेण्‍टेन करना होता है। इम्‍यूनिटी पावर को मेण्‍टेन करने के लिए विशेष रुप से तैयार किए गए पुष्‍टाहारों का वितरण महिलाओं के बीच में किया गया।

*फोटो – पुष्‍टाहार का वितरण करती हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता*

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...