श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने में रेल मंत्री फेल, श्रमिकों की हत्या या गरीब होने का दंश, आम आदमी पार्टी द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने में रेल मंत्री फेल, श्रमिकों की हत्या या गरीब होने का दंश, आम आदमी पार्टी द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग।
संतकबीरनगर- केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के ऊपर की जा रही अमानवीय कृत्य, भूखे प्यासे श्रमिकों की मौत के विरोध में आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर रेल-मंत्री, भारत सरकार पीयूष गोयल व प्रधानमंत्री जी से इस्तीफे की मांग की गई।
आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व जिला-प्राभारी ई० काजी इमरान लतीफ़ तथा महिला अध्यक्षा व प्रदेश प्रवक्ता नीलम यादव ने कहा कि रेल मंत्री अगर श्रमिकों की सहायता नही कर सकते तो उन्हें मानवता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रमेश चंद्र यादव ने कहा कि पहले मजदूरों को केन्द्र सरकार ने उनके हाल पर छोड़ रखा था, फिर कुछ श्रमिक ट्रेन चलाकर प्रवासी मजदूरों को सजा दे रही है, मजदूरों की भूख-प्यास से मौत हो जा रही है। आखिर इसका दोषी कौन है? वहीं
जिला महासचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल का इस्तीफा माँगते हुए कहा कि पहले सामान्य हालात में जब हजारों ट्रेने चलती थी तब ट्रेन कभी अपनी मंजिल के अलावा दूसरे जगह नही पहुँचती थी, पर अब कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेन ही चल रही है तो वो अब कहि की कही पहुँच रही है।
जिला मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ये इन्हें सिर्फ श्रमिक मजदूर न समझें, ये शहरों को बनाने वाले तथा देश की अर्थव्यवस्था के कर्णधार है, इनकी दुर्दशा देख आंखों से पानी नही खून निकल रहे हैं। केंद्र-सरकार व रेल मंत्री जी से करबद्ध निवेदन है कि किसी भी श्रमिक मजदूर को आगे से कोई कष्ट न झेलने पड़े, अन्यथा वृहद आंदोलन होगा।
वहीं पूर्व जिला संयोजक सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में फैली भयंकर अव्यवस्था के कारण कई मजदूरों की मृत्यु हो गयी और कई मजदूरों की हालत गंभीर है, इसका जिम्मेदार कौन है??
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्यतः रमेश चंद्र यादव, आशीष गुप्ता, तीरथ अग्रहरि, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, अमरपाल पांडेय, सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, श्याम लाल यादव, राजेश चौधरी, नूर मोहम्मद, सगीर अहमद, शाहिद ख़ान, अभिषेक श्रीवास्तव, सत्यराज श्रीवास्तव इत्यादि सैकड़ो लोग सम्मिलित रहें।
____________________________________________