Skip to main content

सप्‍लार्इ चेन संक्रमण मानीटरिंग के लिए सब्‍जी मण्‍डी में लिए गए सैम्‍पल

सप्‍लार्इ चेन संक्रमण मानीटरिंग के लिए सब्‍जी मण्‍डी में लिए गए सैम्‍पल

-    स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने सुबह पांच बजे से 300 से अधिक लोगों की थर्मल स्‍क्रीनिंग की

- बाहर से आए हुए ट्रक ड्राइवरों के लिए गए नोजल व थ्रोट  के स्‍वाब, भेजे गए जांच के लिए  

*संतकबीनगर, 8 मई 2020 ।*
सप्‍लाई चेन के संक्रमण पर निगरानी के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को सब्‍जी मण्‍डी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिले की मुख्‍य सब्‍जी मण्‍डी में बाहर से आए हुए लोगों तथा व्‍यापारियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग की । इस दौरान बाहर से आए हुए ट्रक ड्राइवरों के नोजल व थ्रोट  के स्‍वाब के सैम्पल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज स्थित लैब में भेजे गए ।

सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह के निर्देशन में  जिले में कोरोना के सपोर्टिव सुपरविजन के लिए राज्‍य से नामित चिकित्‍सक डॉ अनिल सिंह, कोरोना रैपिड रिस्‍पांस टीम के प्रभारी डॉ ए के सिन्‍हा, कोरोना रैपिड रिस्‍पांस टीम के सह प्रभारी व एपीडेमियोलाजिस्‍ट ( जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ) डॉ मुबारक अली, फार्मासिस्‍ट रितेश श्रीवास्‍तव व नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट के साथ लैब टेक्‍नीशियन देवेन्‍द्र की टीम सुबह 5 बजे ही जिला मुख्‍यालय पर स्थित सब्‍जी मण्‍डी में पहुंच गई। इस दौरान टीम ने विभिन्‍न प्रान्‍तों से आए हुए व्‍यापारियों, ट्रक ड्राइवरों, क्‍लीनरों, व्‍यापारियों तथा बाजार में आने वाले लोगों की थर्मल स्‍क्रीनिंग की। इसके साथ ही टीम ने सहारनपुर से आए अहसान, मुम्‍बई नासिक से आए हुए दुर्गेश यादव, औरंगाबाद से आए इबरार अहमद, नागपुर महाराष्‍ट्र से आए मुनीर तथा आन्‍ध्रप्रदेश के वारंगल से आए हुए ड्राइवर शिवम सिंह के थ्रोट  व नोजल स्‍वाब के नमूने लिए। रैण्‍डम चेकिंग के दौरान लोगों से यह भी पूछा गया कि उन्‍हें कहीं से किसी प्रकार की दिक्‍कत तो नहीं है।

*इन लोगों की होगी चेकिंग*

कोरोना से बचाव के लिए बनाई गई रैपिड रिस्‍पांस टीम के प्रभारी डॉ. एके सिन्‍हा ने बताया कि इस चेकिंग में विभिन्‍न बाजारों के दुकानदारों, दुकान पर सामान लेने के लिए आने-जाने वाले व्‍यक्तियों, लॉरी लेकर आने वाले ड्राइवरो सब्‍जी मण्‍डी में सब्‍जी बेचने वाले दुकानदारो, पल्‍लेदारो, ठेलाचालकों, फुटकर सब्‍जी विक्रेताओं से लेकर सप्‍लाई चेन से जुड़े हर व्‍यक्ति की चेकिंग की जाएगी। इनमें कुछ व्‍यक्तियों की जहां स्‍क्रीनिंग की जाएगी, वहीं कुछ लोगों के सैम्‍पल लेकर उन्‍हें जांच के लिए भी भेजा जाएगा।

*सप्‍लाई चेन का संक्रमण रोकना जरुरी – डॉ अनिल सिंह*

जिले में मेरठ से आए कोरोना के सपोर्टिव सुपरविजन अधिकारी डॉ अनिल सिंह जिनके नेतृत्‍व में यह अभियान चल रहा है उन्‍होने बताया कि सप्‍लाई चेन के संक्रमण की जानकारी इसके प्रसार को रोकने के लिए सबसे जरुरी कदम है। मेरठ में हम लोगों ने सब्‍जी मण्‍डी में जांच के दौरान 15 सैम्‍पल लिए थे, जिसमें से 13 पाजिटिव आए थे। इन सभी लोगों का स्‍वाब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इन्‍तजार है।


फोटो –

1-   जिले की मुख्‍य फल व सब्‍जी मण्‍डी में कोरोना जांच के लिए थर्मल स्‍क्रीनिंग करते हुए चिकित्‍सक


Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...