कास्यथ फायर ब्रांड नेता पंकज भैया गरजे, कहा फ़िराक गोरखपुरी की मूर्ति का हो अविलंब मरम्मत
फायर ब्रांड कायस्थ नेता व समाजसेवी व कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख पंकज भईया कायस्थ की अध्यक्षता में गृह जनपद बस्ती में वाहिनी के पदाधिकारियों की एक आपातकालीन टेली कांफ्रेंस पर बैठक हुई।
टेली कांफ्रेंस पर बैठक में विश्व विख्यात साहित्यकार मशहूर शायर जनाब फिराक गोरखपुरी जी की कैंट थाना क्षेत्र में स्थित फिराक चौक पर स्थित प्र तिमा और गुम्बद ट्रक से ठोकर लग जाने पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वाहिनी प्रमुख ने अविलंब प्रशासन के द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच कराते हुए प्रतिमा और गुंबद को मरम्मत कार्य अतिशीघ्र कराने की मांग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्वत इसका संज्ञान लेना चाहिए था पर इसका बेहद अफ़सोस ही कि इस घटना की अनदेखी हुई है ,जो अब कत्तई बर्दास्त नही होगा।
बैठक में कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय महासचिव डब्बू श्रीवास्तव , प्रदेस सचिव बी के श्रीवास्तव , मण्डल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव , मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल आनंद , मण्डल सचिव प्रशांत श्रीवास्तव , मण्डल उप सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव , जिला सचिव मनीष श्रीवास्तव , जिला युवा अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव , नगर अध्यक्ष अम्बर श्रीवास्तव , नगर सचिव रितिकेश सहाय जी ने एक जुट होकर कार्य वाही न होने की दशा में लाक डाउन खुलने पर पूरे भारत में आंदोलन की चेतावनी दिया है।
कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय
(मीडिया सेल)
____________________________