आप नेत्री नीलम यादव ने रेलमंत्री पर साधा निशाना, कहा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें रेलमंत्री
संतकबीरनगर- केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के ऊपर की जा रही अमानवीय कृत्य, भूखे प्यासे श्रमिकों की मौत के विरोध में आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रवक्ता महिला विंग नीलम यादव ने रेल मंत्री पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस्तीफा दे देना चाहिए क्यो की इस विशम समय मे वो अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि कि रेल मंत्री अगर श्रमिकों की सहायता नही कर सकते तो उन्हें मानवता और नैतिकता के आधार और पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
मजदूरों को केन्द्र सरकार ने उनके हाल पर छोड़ रखा था, फिर कुछ श्रमिक ट्रेन चलाकर प्रवासी मजदूरों को सजा दे रही है, मजदूरों की भूख-प्यास से मौत हो जा रही है। ऐसे कार्य के लिए जनता आने वाले समय मे इन्हें क्षमा कत्तई नही करेगी।
____________________________