तेज़ तर्रार एसडीएम प्रमोद कुमार ने फसल के डंठल खेत मे जलाने वाले को सिखाया सबक
संतकबीर नगर:- जनपद के घनघटा तहसील के एसडीएम प्रमोद कुमार अपनी तेज़ तर्रार कार्यशैली के लिए मशहूर है , जब से उन्होंने ये पद संभाला है अपने निष्पक्ष कार्य प्रणाली के नाते जहा आम जनता में काफी लोकप्रिय है , वही उनकी कार्यशैली से लोगो मे न्याय के प्रति विस्वास भी मजबूत हुआ है।
चाहे वो अवैध शराब बनाने वालो पर लगाम कसना हो या मिलावटी मिठाई का मामला हो , अवैध अस्पताल हो या उच्च रेट पर बेची जा रही शराब हो हर जगह उन्होंने बेहतर काम किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है।
ताजा मामला खेतो में फसल के डंठल जलाने से सम्बंधित है , थाना घनघटा के अंतर्गत वैकुण्ठ पुर गाँव आता है जिसमें एक व्यक्ति
लक्ष्मी यादव द्वारा गेहूँ डंठल जलाने की सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार पहुँचे थे, व्यक्ति तो मौके से फरार हो गया पर एसडीएम महोदय ने बताया कि उचित धाराओं में होगा मुकदमा दर्ज।
इस कार्य की आस पास के क्षेत्रों में चर्चा है , लोगों में खेत मे फसल न जलाने के प्रति जागरूकता आयी है।
____________________________