निजी स्कूलों की 3 माह की फीस माफ करने, निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के संबंध में आप ने दिया ज्ञापन!*
*निजी स्कूलों की 3 माह की फीस माफ करने, निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के संबंध में आप ने दिया ज्ञापन!*
संतकबीरनगर- वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगभग पिछले 3 माह से देशभर में लॉकडाउन के कारण लोगों के कारोबार प्रभावित हुए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।
आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि इस समय परिवार चलाने में अभिभावकों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसी परिस्थिति में अभिभावक अपने बच्चों की फीस दे पाने में पूरी तरीके से असमर्थ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि तीन माह की फीस तथा अत्यधिक फीस वसूलने पर उचित दिशा निर्देश देकर कारवाही करने की कृपा करें।
जिला मीडिया प्राभारी आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि अभिभावकों द्वारा ऐसी भी शिकायतें प्रकाश में आ रही हैं कि बच्चों की फीस ना जमा करने के कारण स्कूलों से नाम काटे जा रहे हैं और उन पर फीस जमा करने के लिए निजी स्कूलों द्वारा दबाव डाला जा रहा है ऐसी स्थिति में बच्चों की फीस 3 माह के लिए माफ की जानी चाहिए वही दूसरी तरीके से भी निजी स्कूल अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं इस पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए।
आम आदमी पार्टी निम्नलिखित बिंदुओं पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है और इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग करती है।
1- देशभर में लॉक डाउन के कारण अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं लोगों को परिवार चलाने का संकट है ऐसे में बच्चों की 3 माह (अप्रैल, मई, जून) की फीस माफ की जाय ।
निजी स्कूल हर वर्ष फायदे में रहते हैं ऐसे में पूर्व की बचत से निजी स्कूलों के टीचर व अन्य कर्मचारियों को पूरी सैलरी दी जाए |
2- प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में NCERT का पाठ्यक्रम की किताबों द्वारा ही पढ़ाया जाए।
3- छोटे बच्चों की ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह सिर्फ फीस वसूलने का माध्यम है इससे बच्चों का कोई भला होने वाला नहीं है।
4- सभी निजी स्कूलों में अभिभावक संघ का गठन किया जाए बिना अभिभावकों की सहमति से प्रतिवर्ष फीस बढ़ाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
5- बच्चों से एक ही विद्यालय में प्रतिवर्ष रिएडमिशन फीस पर रोक लगाई जाए।
6- निजी स्कूलों के 3 वर्ष की बैलेंस शीट की जांच हो ।
प्रदेश में कोरोना वायरस पर जब तक पूरी तरह से नियंत्रण ना हो जाए तब तक स्कूलों को खोलने पर रोक जारी रखी जाए।
आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर उपरोक्त बिंदुओं पर जनहित में उत्तर प्रदेश सरकार से समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी आदेश दिए जाने की मांग करती है।
इस कार्यक्रम में सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सुधीर सिंह, सुनील गुप्ता, रमेश चंद्र यादव, अंकुर यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहें।