युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी के घर पधारे पूर्व रेल राज्य मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा
सन्तकबीर नगर:- प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर व युवा समाजसेवी वैभव के घर भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भोजन पर पधारे, और लगभग दो घंटे तक अपना समय बिताया इस दौरान भोजन भी प्रभाभवन में ही किया पूर्व मंत्री ने।
वैसे तो ये महज एक शिस्टाचार मुलाकात थी , और औपचारिक रूप से भोजन पर सम्मलित हुए पर जनपद में इस मुलाकात के चर्चे है।
युवा समाजसेवी वैभव के बारे में उन्होंने कहा कि वैभव मेरे अति प्रिय है काफी दिनों से मिलने का आकांक्षी था , इसी क्रम में आज हम वैभव से तथा वैभव जी के परिवार से मुखातिब हुए, समाजसेवी वैभव के बारे में पूर्व रेलमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में इतनी लोकप्रियता हासिल करना किसी साधारण व्यक्ति के बस की बात नही अत्यंत कठिन परिश्रम और सकारात्मकता से ही यह सम्भव है, अपने सामाजिक कार्यो से वैभव ने ये साबित किया है कि वो समाज के
प्रति कितने गंभीर है ।हमेसा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर इन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
फिलहाल इस मुलाकात के चर्चे पूरे जनपद में है लोग अपने अपने कयास लगाए रहे है जबकि युवा समासेवी वैभव के अनुसार यह मुलाकात एक शिस्टाचार मुलाकात थी ।
____________________________