संत कबीर नगर :- | महुली थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर मे मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों मे एक विवाहिता का शव उसके घर से पुलिस ने बरामद किया। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मामले मे मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हथियांव खुर्द निवासी बुद्धिराम पुत्र राम लखन की पुत्री शारदा देवी 33 बर्ष की शादी 15 साल पूर्व महुली थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर निवासी अनन्तराम के पुत्र मुन्ना प्रसाद के साथ हुई थी। बुद्धिराम के अनुसार शादी के पांच साल बाद पुत्री का गौना होकर वह ससुराल आई।
बुद्धिराम का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 50 हजार नकद और मोटरसाइकिल के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। कई बार मामले मे दोनो पक्षों मे समझौता भी हुआ। इस बीच शारदा देवी और मुन्ना प्रसाद के दो पुत्र भी पैदा हुए। मंगलवार की सुबह शारदा देवी का शव रहस्यमय परिस्थितियों मे ससुराल मे घर पर पाया गया। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी पुत्री को जहर देकर या फिर गला दबा कर हत्या कर दिया है। उनका दावा है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति मुन्ना प्रसाद पुत्र अनन्तराम, ससुर अनन्तराम, सास कतवारी देवी, ननद अर्चना और देवर राम विजय उर्फ गुड्डू के खिलाफ एक राय होकर दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपा है। इन्स्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।