मेहदावल तहसील प्रांगण में हुआ वृक्षारोपण
आज दिनांक 5 जून 2020 को विश्व पर्यावरण दिवस पर मेहदावल तहसील में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड में वारियर्स टीम के द्वारा उपजिलाधिकारी मेहदावल श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव एवं तहसीलदार महोदया श्रीमती प्रियंका चौधरी तथा नायब तहसीलदार श्री वाचस्पति सिंह के दिशा निर्देश में तहसील सभागार प्रांगण के पीछे वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर श्री अमरेश बहादुर सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त संत कबीर नगर , श्री मनोज कुमार अनिल जिला स्काउट मास्टर संतकबीरनगर, कब मास्टर श्री कन्हैया लाल जौनपुरिया ,जिला गाइड कैप्टन रेनू मैडम ,अभिषेक सिंह रोवर्स, मुकेश साहनी प्रशिक्षक आदि लोगों ने सहयोग दिया
________________________________________