पुलिस कर्मचारियों को सम्मान देकर बढाया उनका मान
प्रयागराज,
वैश्विक महामारी की विपत्ति काल में पूरी तन्मयता के साथ अपना परिवार और अपनी अन्य आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर आम जनता को करो ना से बचाने के लिए तथा देश को करो ना मुख्य करने के लिए जनसेवा में लगे हुए कोरोना सिपाहियों को आज अखिल भारतीय अभिनंदन महासंघ एवं सामाजिक संस्था जूही सेवा संस्थान ने प्रयागराज जनपद के महिला थाना अध्यक्ष श्रीमती दीपा सिंह, उपनिरीक्षक अर्चना दुबे, उपनिरीक्षक रजनी जी एवं महिला थाना की सभी सहयोगी महिला सिपाहियों को प्रशस्तिपत्र मास्क एवं सेनीटाइजर आदि देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में सोशलडिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए महिला थाना, प्रयागराज के परिसर में आयोजित किया गया, सम्मान समारोह के इस सादे कार्यक्रम में अखिल भारतीय अभिनंदन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार निषाद जूही सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव एवं कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।