जुही सेवा संस्थान द्वारा दिया गया सम्मानपत्र
प्रयागराज:- जुही सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं को सम्मानपत्र प्रदान किया गया ।
वैश्विक महामारी कॅरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली इन महिलाओं को सम्मान पत्र देकर उनकी व उनके कार्यो के प्रति निष्ठा की सराहना की गई।
जुही सेवा संस्थान द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है और समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाई जाती है।
वैश्विक महामारी कॅरोना की लड़ाई में भी जुही सेवा संस्थान द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है , फिर चाहे वो मास्क वितरण हो , भोज्य पदार्थ हो, लोगो को जागरूक करने का काम हो ।
संगठन की अध्यक्ष जुही श्रीवास्तव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा महानगर की टीम को सम्मानित किया
यह सम्मान कार्यक्रम अंजू लता जायसवाल जी के आवास पर किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमा श्रीवास्तव जी का विशेष सहयोग रहा है लोगो को एकत्र करने से लेकर सभी की सहायता में प्रेमा जी ने विशेष भूमिका निभाई है। जुही श्रीवास्तव ने प्रेमा जी व अन्य सभी को आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में श्री जयसवाल, प्रेमा श्रीवास्तव, सोनाली राठौड़, डाली जयसवाल, आदि लोगो ने शिरकत किया।
__________________________________________