बेरोजगारों के रोजगार का कब्रगाह बना यूपी -नीलम यादव
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा (महिला विंग) नीलम यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और उत्तर प्रदेश को बेरोजगारो की कब्र करार दिया है।
ताज़ा मामला शिक्षक भर्ती घोटाले से सम्बंधित है जिसमे नीलम यादव ने की हाईकोर्ट की निगरानी में SIT जांच कराये जाने की मांग की है।
आपको बाताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार में यह भर्ती काफी किरकिरी करवा चुकी है। भर्ती कई अलग अलग मामलों को लेकर कोर्ट में है ।
यू०पी में 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले पर हाई कोर्ट की निगरानी मेन SIT के गठन को लेकर घर में प्रदर्शन जारी है...।
यूपी मे 69000 शिक्षक भर्ती की वैंकेंसी आने से लेकर परीक्षा का रिजल्ट निकलने तक यूपी के युवा का भविष्य अधर मे लटक चुका है |
इस भर्ती मे नेताओ, सरकारी अफसर, बाबू की दलालो से मिली भगत ने प्रदेश के युवाओ के भविष्य को संकट मे डाल दिया है |