इम्यूनिटी जागरूकता अभियान की हुई शुरूवात
प्रयागराज:- ( रिपोर्ट-समीप श्री.)वर्तमान समय मे पूरा देश ही नही बल्कि विश्व भी कॅरोना जैसे घातक बीमारी से लड़ाई लड़ रहा है, इस लड़ाई में तमाम सामाजिक संस्थाओं ने भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है । इस लड़ाई से सुरु से ही अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चित्रांश बुलिटेन विचार मंच व यूपी एडवोकेट एसोसिएशन ने इम्युनिटी जागरूकता अभियान की सुरुवात की है।
इस अभियान के तहत शुभाष चौराहा पर कल शाम को लोगो को जागरूक किया गया।
इस वैश्विक महामारी से भयभीत आम जनता को संकट के दौर में भोजन पैकेट के बाद राशन सामग्री 2 माह तक उपलब्ध कराए जाने के बाद ,
जागरूकता अभियान के तहत 150 काढ़ा पैकेट जनहित में वितरण किया गया और साथ में दूध में हल्दी डालकर पीने की सलाह दी गई l
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक श्री एस एन सिन्हा तथा मुख्य अतिथि श्री जी के खरे पूर्व चेयरमैन रेलवे बोर्ड भारत सरकार रहे जबकि संचालन अध्यक्ष रमेश नारायण व के के श्रीवास्तव ने किया l
जागरूकता अभियान में कल्पना श्रीवास्तव एडवोकेट, जूही श्रीवास्तव ,दीपिका, एडवोकेट नवीन कुमार, एडवोकेट मुकेश, सक्सेना, रवि शंकर त्रिपाठी ,अनिरुद्ध मिश्रा ,दिनेश सिंह ,मनीष कुमार ,लव कुमार एडवोकेट ,अमन कुमार आदि लोगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम में मौजूद रहे l
----------------------------------------------------------------------
●रिपोर्ट-समीप श्री.