Skip to main content

पर्यावरण विनाश और संस्कार हीन विकास :पर्यावरण दिवस पर विशेष- रीना त्रिपाठी


पर्यावरण विनाश और संस्कार हीन विकास :पर्यावरण दिवस पर विशेष- रीना त्रिपाठी 
जले विष्णुः थले विष्णुः विष्णुः पर्वत मस्तके।
ज्वाला माला कुले विष्णुः सर्वे विष्णुमयं जगत् ।।

कण-कण में जगत् नियन्ता विष्णु की व्यापकता में दृढ आस्था और विश्वास रखते हुए पर्वत,नदी,वृक्ष, यहाँ तक कि सभी जीवों, पशु पक्षियों के प्रति आदर सत्कार और पूजन करने वाले देश में भी यदि, न केवल पर्यावरणीय संकट अपितु भयावहता दृष्टिगोचर हो रही है तो निश्चय ही यह एक चिन्तनीय विषय है।

"One Planet One Future " की संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्वीकृत अवधारणा भारतीय संस्कृति और संस्कार में "वसुधैव कुटुंबकम् " के उद्घोष के रूप में रची बसी है।सबके संवर्धन से इतर और पूर्व अपने ही संवर्धन का निष्कर्ष पाश्चात्य सभ्यता का प्रमुख उत्पाद है। 

इसी अविवेक पूर्ण अवधारणा ने पूंजीवाद और बाजारवाद को जन्म दिया जो कालांतर में अंध बाजारवाद के भयावह रूप में हमें ही विनाश की ओर ढकेल दे रहा है। आज के तथाकथित विकास के अधिकतर मापक और मानदण्ड वस्तुतः हमारे सुनिश्चित विनाश-यात्रा के मील के पत्थर ही है।अधिकाधिक कार्बन एवं विनाशक गैसों के उत्सर्जनोन्मुख विकास की ओर हम जान बूझ कर तेजी से बढ़ रहे हैं। अपने को ठन्ढा रखने के लिए धरती माता को निरन्तर और अधिकाधिक तपाते जा रहे है। बिना यह सोचे कि हमारे वंशज इस ताप वृद्धि से कितना तपेंगे।

परिष्कृत सुविधायुक्त कारों, वातानुकूलन आदि सम्बन्धी  अनेक आधुनिक उपकरणों ( जो निश्चित रूप से पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं) के अधिकाधिक उत्पादन को प्रगति का मापक मानना आधुनिक सभ्यता के भ्रम और दिशाहीनता  को ही दर्शाता है। मेरे विचार से पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के प्रतिकूल उत्पादन को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) से न केवल घटा देना चाहिए अपितु इसे नकारात्मक रेटिंग देकर विनाश रोकना चाहिए ।स्वास्थ्य और पर्यावरण विनाशक उत्पादों को विकास के रूप में संगणित करना न केवल भ्रामक है अपितु स्वयं को छलना है। नीति नियंताओं पर, अगली पीढ़ी को (वर्तमान मतदाता न होने पर भी) अवश्यंभावी विनाश से बचाना, अपरिहार्य दायित्व है।

वास्तविक विकास वही है जो स्व के साथ पर ( दूसरों) के लिए भी कल्याण प्रद हो। विश्व समुदाय की सोंच "वसुधैव कुटुंबकम् " के संस्कार से अनुप्राणित हुए बिना स्वयं की विनाश गाथा का गान आने वाले सैकड़ों साल तक *विश्व पर्यावरण दिवस* के रूप में मना कर, करती रहेगी। *सभ्यता को संस्कार वान होना ही पड़ेगा अन्यथा पश्चाताप और अंत तय ही है।*

पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों के सीमित, संयमित और विवेकपूर्ण उपभोग के अतिरिक्त अन्य कोई उपाय नहीं है। वर्तमान समस्या के जनक हम स्वयं और हमारा लोभ है, और इस पर अंकुश ही एकमात्र निराकरण है।समस्या का स्वरूप अब चिन्ता और चिन्तन की सीमा से बहुत विकराल हो चुका है। अब केवल कुछ गोष्ठियों, बैठकों और रस्मी अदाकारियों से आगे बढकर संगठित, सुनियोजित, आपातकालीन, ईमानदार प्रभावी कार्य (Action) करने का समय है।अन्यथा ईश्वर भी शायद हमारी रक्षा करने में असमर्थता व्यक्त कर दे।

प्रकृति के स्पष्ट संकेतों की अवहेलना मानव जाति और पर्यावरण पर निरन्तर भारी कहर बरपा रही है। *कोविड 19 या कोरोना* भी प्रकृति का मुखर संदेश ही है। *जीवन जीव + वन ( प्राणी एवं वनस्पति जगत) के सुखद संयोजन के बिना निरापद हो ही नहीं सकता है।* अंततः मानना ही पडेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
रीना त्रिपाठी

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...