डॉ श्रेया ने लगाई डी.एम.से गुहार, सी.एम.एस. और सी.एम.ओ. पर वेतन रोकने का गंभीर आरोप
संत कबीर नगर: एन आर सी में तैनात डॉ. श्रेया सिंह ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है ,उन्होंने सीएमओ और सीएमस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है, डॉ श्रेया जो कि जिले के जाने माने व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस. बी. सिंह की पुत्री भी है और एन आर सी में कार्यरत भी है ।
डॉ. श्रेया ने जिलाधिकारी से किये गए शिकायत में लिखा है कि मई माह में पूरी ड्यूटी की है कोविड19 कि वजय से बच्चे नही आये ,जो आये उनकी स्क्रीनिंग की गई।
इस वावत 3 जून को सी.एम.एस. द्वारा नोटिस दिया गया कि मई माह का वेतन नही बनेगा , साथ ही डॉ. श्रेया सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि सी.एम.ओ. ने धमकी भी दिया है कि एन आर सी बन्द कर दी जाएगी, और आप न ही ड्यूटी करना चाहती हो न हि आपने ट्रेनिग की है।
जबकि डॉ. श्रेया सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि ड्यूटी की जांच रजिस्टर से की जा सकती है और ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र मेरे पास है।
डॉ एस. बी. सिंह जिले के जानेमाने वरिष्ठ चिकित्सक है यदि उन जैसे प्रसिद्ध लोगो के परिवार के साथ ऐसे अन्याय होंगे तो आम आदमी के साथ क्या होगा इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
इस सम्बंध में डॉ. श्रेया ने कहा कि जब देश कॅरोना वायरस जैसे घातक बीमारी से लड़ रहा है ऐसे में मैन अपनी पूरी शिद्दत और जिम्मेदारी से कार्यो का निर्वहन किया है, ऐसे कठिन समय मे मेरा वेतन रोका जाना और मुझे धमकी दिया जाना मेरे लिए असहनीय है, मुझे काफी तकलीफ है और मैं मानसिक तनाव में हु।