*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में किया गया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री ब्रजेश सिंह* द्वारा पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। जनपद के समस्त शाखा /थानों को पौधरोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। जिसके क्रम मे जनपद के समस्त थाना परिसर मे वृक्षारोपण किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद वासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री पंकज कुमार तिवारी सहित अन्य कर्मचारीगणों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया ।
__________________________________________