Skip to main content

सतर्कता ही कोरोना से बचाव: डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह

सतर्कता ही कोरोना से बचाव:  डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह
 
   बस्ती,कोरोना ने आज विकराल वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है । कोरोना एक भयावह रोग है और इससे बचाव हेतु सतर्कता ही इसकी दवा है । चीन मे पैदा हुआ कोरोना वायरस आज पूरे विश्व में फैल गया है ,और धीरे धीरे इस वीमारी का स्वरूप    इतना विकराल हो गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को इसे वैश्विक महामारी घोषित करना पड़ा, भारत जैसे देश को पूरी तरह लॉक डाउन घोषित करना पड़ा। यह बयान आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ पूर्णेश नारायण  सिंह ने दिया ।
        डॉ पूर्णेश सिंह ने कहा कि 25 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक हुए इस लॉक डॉउन के कारण जहाँ कोरोना को काबू करने में काफी हद तक सफलता मिली, वहीं देश की अर्थव्यवस्था को तथा आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसको देखते हुए सरकार को धीरे- धीरे लॉक डॉउन हटाने का फैसला लेना पड़ा ।
       देश में लॉक डॉउन भले ही अब अनलॉक 2 का रूप लेता दिखाई दे रहा है, परन्तु कोरोना का संक्रमण दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । यह संक्रमण बड़ी आसानी से फैल जाता है और अब तक इसकी कोई दवा नहीं पायी है जिसके कारण इसे बहुत घातक रोग की श्रेणी में रखा गया है ।
         इस  वैश्विक महामरी से बचाव हेतु जब तक कोई दवा या वैक्सीन नहीं बन जाती, तब तक  सतर्कता व जागरुकता  ही इससे बचाव का सबसे प्रभावशाली साधन है ।  भारत में लॉक डॉउन खुलने के बाद और भी महत्वपूर्ण  हो जाता है कि लोग स्वयं ही जागरूक होकर इस महामारी से स्वयं को बचाएं,।
         जान भी और  जहान भी ,इस अवधारणा को चरितार्थ करते हुए  इस महामारी से बचने का सबसे कारगर व  अच्छा उपाय है कि स्वयं सतर्कता बरती जाए । स्वयं की सतर्कता व जागरुकता  द्वारा ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है व इससे बचा जा सकता है, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है, वो व्यक्ति कोरोना जैसी भयानक बीमारी को भी आसानी से हरा सकता है। अतः खान- पान पर विशेष ध्यान दें । शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य सामग्री का अधिकाधिक उपयोग करें। साथ ही बचाव के कुछ और भी उपाय है, जिसका पालन सबको अवश्य करना चाहिए । जैसे-
 अपने हाथों को साबुन से बार- बार धोये या सैनिटाइजर का प्रयोग करें।दो गज की लोगो से दूरी व मास्क का उपयोग करें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें ।बाहर से लाए हुए सामान को अच्छी तरह से धुलकर ही घर में रखें ।यात्रा करने से बचें ।सामानों की खरीददारी करते वक्त उचित दूरी का पालन करें तथा जहाँ तक संभव हो कैश लेस पेमेंट ही करें ।
- आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करें ।सर्दी, जुकाम, खाँसी या अन्य कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें ।
      कोरोना एक भयानक बीमारी है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है, अत: इस बीमारी से निश्चिंत ना रहें तथा बताई गई सावधानी अवश्य बरतें। एक- एक व्यक्ति के सतर्कता व जागरुकता से ही इस जानलेवा बीमारी  से बचा जा सकता है,सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें,
*डॉ पूर्णेश नारायण सिंह*
             *समन्वयक*
        *राष्ट्रीय सेवा योजना*
        *सिद्धार्थ विश्वविद्यालय*

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...