घनश्याम चन्द खरवार को पुनः तीन मण्डलों का सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर अब्दुल अज़ीम ने दी बधाई
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द खरवार को बस्ती गोरखपुर फैज़ाबाद जैसे तीन बड़े मण्डलों का सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी इस मौके पर उन्हें बधाई देते हुये जिला संगठन मंत्री अब्दुल अज़ीम ने कहा बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है जो पार्टी की गतिविधियों को और धार देने का काम करेगा इस निर्णय से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी अब्दुल अज़ीम ने बसपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि बसपा सुप्रीमो ने बस्ती गोरखपुर फैज़ाबाद मण्डल में एक मजबुती देने का काम किया है जो आगामी विधानसभा चुनाव में लाभदायक होगा