Skip to main content

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक दिवसीय वेबनार सम्पन्न

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक दिवसीय वेबनार सम्पन्न

उच्चतर शिक्षण संस्थान एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विशेष संदर्भ में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020" विषय पर स्थानीय हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में आज एक दिवसीय वेबनार सम्पन्न हुआ।
वेबनार में उदघाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति सिद्धार्थ विश्विद्यालय कपिलवस्तु प्रो०सुरेन्द्र दुबे ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नये भारत, श्रेणी भारत के निर्माण का पथप्रदर्शक है।इस शिक्षा नीति का उद्देश्य श्रेष्ठ मनुष्य का निर्माण करना है।
प्रो दुबे ने बताया कि पहली बार ऐसी शिक्षा नीति आई है जो भारत के विकास, भारत की सांस्कृतिक परम्परा और भारत के लोगों की समृद्धि को शिक्षा का लक्ष्य मानती है।
विशिष्ट अतिथि प्रो आर पी पाठक,नई दिल्ली ने अपने उदबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 भारत के लिए सपनें और संभावनाएं लेकर आई है।यह नीति शिक्षा के क्षेत्र में नया कलेवर लेकर आई है।राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा और जीवन के हर अंग को स्पर्श करने वाला है। उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण सही के क्षेत्र में यह शिक्षा नीति मील का पत्थर सिद्ध होने वाली हैं।
मुख्य वक्ता प्रो आर के मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का वैशिष्ट्य शिक्षा की भाषा नीति है।भारत के बहुभाषिक स्वरूप को समझते हुए भारतीय भाषाओं को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विस्तारित करना और उसके लिए प्रभावी क्रियान्वयन विधि को प्रस्तावित करना इस नीति की ऐसी मांग है जो पूर्ववर्ती नीतियों में दिखाई नही देता।

वेबनार के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, डॉ अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 नवीन संभावनाओं को लेकर नवीन राष्ट्र के निर्माण की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली नीति है।नई शिक्षा नीति अभी मात्र नीति निर्णय है,यह अगले सत्र2021-22 क्रियान्वित होने जा रही हैं।इस नीति को लागू करने की तैयारी हेतु एक वर्ष में शिक्षा पर सरकार का निवेश किस तरह बढ़ाया जाए, शिक्षा में कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी की संभावना किस प्रकार किया ज सकता है।शिक्षा को लेकर समाज का जागरण कैसे हो,इसपर कार्य करने की आवश्यकता है।
मुख्य वक्ता,संपादक-सुलभ इंडिया नई दिल्ली ने वेबनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति सीखने के लिए सर्वोत्तम वातावरण निर्माण पर बल देती है।यदि विद्यार्थी को अनुकूल, उत्साह प्रदायी शैक्षणिक-सामाजिक परिवेश अपर्याप्त होगा तो वह विद्यार्थी ठीक से विकसित नही हो सकता। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को उपयुक्त परिवेश और वातावरण प्रदान करते हुए उनके संवर्द्धन का काम करेगा।
विशिष्ट अतिथि प्रो शैलजा सिंह,गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि नई शिक्षा नीति की जड़ें प्राचीन सांस्कृतिक परम्परा में है।यह शिक्षा नीति वास्तविक धरातल पर आधारित है।
प्रो सिंह ने बताया कि यह शिक्षा नीति भविष्योन्मुखी है और 21 वी सदी की चुनौतियों का सामना करने वाली हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती मञ्जु मिश्रा ने अतिथियों के प्रति स्वागत वकतव्य दिया।उदघाटन सत्र में डॉ पूर्णेश नारायण सिंह ने एवं समापन सत्र में डॉ दिनेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
वेबनार संयोजक डॉ दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने वेबनार का संचालन किया।इस अवसर पर डॉ प्रताप विजय,डॉ विजय राय,डॉ हेमन्त गौतम, डॉ अमिट मिश्रा, श्री शशिकांत राव,डॉ महेन्द्र सुल्तानिया, डॉ अमरनाथ पाण्डेय,सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहे।वेबनार में कुल 800 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...