Skip to main content

बालिका शिक्षा एवं बालिका सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी मांग- सोनिया

बालिका शिक्षा एवं बालिका सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी मांग- सोनिया 

शिक्षा सभी का अधिकार है और यह सभी के लिए आवश्यक भी है। हमेशा से नारी शिक्षा का विशेष आवश्यकता रही है बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा का हमारे देश में अत्यंत महत्व है। ग्रामीण अंचलों में अभी भी बालिका शिक्षा की स्थिति अत्यंत सोचनीय है आज भी बहुत सारे घरों में लड़के तथा लड़कियों की शिक्षा में भेदभाव किया जाता है। कुछ अभिभावक सोचते हैं कि लड़कियां बहुत ज्यादा पढ़ लिख कर क्या करेंगी उनको तो घर का कामकाज ही करना है  शादी विवाह करके दूसरे के घर जाना है।और हम लड़कों  को अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे तो लड़का अच्छी नौकरी पाकर हमारा सहारा बनेगा। लेकिन अब  अभिभावको को अपनी सोच और मानसिकता बदलने की आवश्यकता है । बालिकाओं की भी यदि उचित शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था दी जाए तो वह भी शिक्षा ,स्वास्थ्य ,खेल , राजनीति  में अच्छा प्रदर्शन करेंगी और यह काम केवल बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन से ही संभव है। शिक्षा ही एकमात्र साधन है जो जिससे बालिकाएं सशक्त बन सकती हैं और हमारा समाज मजबूत होगा और समाज में लैंगिक समानता आएगी इसके लिए समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना होगा ।एक शिक्षित बालिका समाज के विकास में बहुत योगदान देती है। शिक्षा ना केवल मन को जागृत करती है बल्कि आत्मनिर्भर भी बनाती है। बालिका सशक्तिकरण की प्रथम सीढ़ी बालिका शिक्षा ही है बालिका शिक्षा से बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। बालिकाएं शिक्षा के सभी आवश्यक स्तरों को पूरा करें । समान स्तर की प्रतिस्पर्धा  दिखाने के लिए अतिरिक्त कौशल व दक्षता सीखे। बालिका शिक्षा संस्कृति में भी परिवर्तन लाती है बालिकाओं को शिक्षित करने से बहुत लाभ है एक पढ़ी-लिखी लड़की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है एक लड़की पुरुषों के भार को विभिन्न क्षेत्रों में साझा कर सकती है ।शिक्षा विचारों में भी व्यापकता तथा विस्तार लाती है क्योंकि लड़कियां बेहतर काम कर सकती हैं। बेटियां ज्यादा शिक्षित होंगी तो जनसंख्या का बोझ उतना ही कम होगा और हमें बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारा को धरातली  स्तर पर लाना होगा आए दिन हम को सुनने को मिलता है कि छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसमें यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, बाल विवाह भी बालिका शिक्षा के बीच दूरी बढ़ाने का काम करते हैं और इस तरह की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना बालिकाओं को करना पड़ता है जिसमें तो कुछ बालिकाएं से तंग आकर आत्महत्या करती हैं। बालिका की सुरक्षा के लिए हम सिर्फ सरकार या प्रशासन के भरोसे नहीं रह सकते हैं बल्कि यह हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व भी है इसके लिए सभी को एक साथ आगे आना होगा इसमें सरकार, प्रशासन, समाज सेवी संगठन, बाल समितियों को मिलकर एक साथ काम करना होगा आइए हम सब मिलकर इस 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा का संकल्प लें और अपने सामर्थ्य के अनुसार अगर हम शिक्षक हैं तो कम से कम 10 बालिकाओं की शिक्षा बीड़ा उठाएं उनको शिक्षित करने की जिम्मेदार ले। जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। तो निश्चित रूप से समाज में बदलाव होगा ।और आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद बालिकाएं शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगी और इस पुनीत कार्य में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए तथा बालिका शिक्षा और सुरक्षा में अपना कदम बढ़ाना चाहिए।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...