संतकबीरनगर:- मेहदावल तहसील के रहने वाले श्री राजेश्वर प्रसाद अग्रहरि जो कि एक वरिष्ठ समासेवी थे साथ ही पूर्व ईंटटभट्टा व्यवसायी भी थे,, श्री अग्रहरी का 83 वर्ष की आयु में दिनांक 18/08/20 को आकस्मिक निधन हो गया। यह खबर सुनकर पूरे मंडल में शोक व्याप्त हो गया।
आपकों बताते चले कि राष्ट्र्रीय शैक्षिक महासंघ की उपाध्यक्ष व जिला गाइड कैप्टन रेणु अग्रहरी उनकी बेटी है।
स्व. अग्रहरी का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पंडित पुरवा, मेहदावल में किया गया ।
अंतिम संस्कार में क्षेत्र के तमाम संभ्रात लोग सम्मलित हुए और अपनी शोक संवेदना वयक्त किये।
स्व. अग्रहरी के असमय चले जामे से हतप्रभ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा की दानवीर, तथा वरिष्ठ समाज सेवी को खो देने से पूरे समाज को अपार क्षति हुई है, जो बिना अपने नाम का जिक्र किए गुप्तदान करते थे निःसहायो के घर बनवा देते थे ,कई मंदिर, धर्मशाला का निर्माण कराये है।
इसी क्रम में अधिवक्ता रामनाथ तिवारी जी ने कहा की उनके जाने से सामाज ने एक अच्छे इंसान को खो दिया जिनकी कमी हमेसा खलेगी
स्व. अग्रहरी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने में अतुल सिंह, शासकीय अधिवक्ता हेमंत कुमार , शिक्षा मित्र शंघ मंत्री विजयमिश्र अधिवक्ता रोहित तिवारी ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष आञ्जनेयत्रिपाठी ,मंत्री संजय सिंह, संगठन मंत्री हरिप्रकाश पाठक पशुपति नाथ भारतीय कन्हैया लाल जौनपुरिया , हनुमान प्रसाद अग्रहरि अध्यक्ष अग्रहरि समाज संतकबीर नगर, वीरेन्द्र अग्रहरि, सुरेन्द्र अग्रहरि, रवि अग्रहरि, सुरेश अग्रहरि, राममिलन अग्रहरि, प्रेम चंद्र पाण्डेय ,अनिल जायसवाल, अजय पाण्डेय, सौरभ विश्वकर्मा, अनुराग जायसवाल, उपस्थित रहे। आदि लोग सम्मलित हुए।
स्व. अग्रहरी अपने पीछे अपने परिवार में शोक संतप्त पुत्र सी•एम•ई•गोपाल अग्रहरि, विवेक गुप्ता ,रमेश अग्रहरि पुत्री रेनू अग्रहरि, रीनाअग्रहरि, पौत्र अभिषेकअग्रहरि , नैतिकअग्रहरि पौत्री आयुषीअग्रहरि,ऋषिका अग्रहरि ,यश्वीअग्रहरि, को छोड़ गए है।
भारत स्काउट एवं गाइड बस्ती मंडल परिवार सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, गाइड कमिश्नर निशा यादव प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह ,अमरेश बहादुर सिंह, मीरा भारती, आई टी कोआरडिनेटर संतकबीर नगर अभिषेक सिंह, जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव, सुगंधा सिंह द्वारा वर्चुअल शोकसभा आयोजित कर अपनी श्रधांजलि अर्पित किया गया।