Skip to main content

लखनऊ में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल विचार मंच द्वारा ब्राम्हण समाज दशा और दिशा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

लखनऊ में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल विचार मंच द्वारा  ब्राम्हण समाज दशा और दिशा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल विचार मंच के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज दशा और दिशा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ संगोष्ठी का संचालन विचार मंच की तरफ से रीना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए विद्वान ब्राह्मण जनो ने अपने विचार रखे।समाज की युवा पीढ़ी संस्कार मय हो, *अराजनीतिक संगठनात्मक* रूप से ब्राह्मण समाज की स्थिति, संगठन, ब्राह्मण सशक्तिकरण के प्रयासों पर, आरक्षण इत्यादि विषय पर विचार विमर्श हुआ।
         संगोष्ठी में मुख्य वक्ता शैलेंद्र दुबे  ने बताया कि हमें ब्राह्मणों के अराजनीतिक स्वरूप को बनाना होगा, ब्राह्मण ने हमेशा समाज को दिशा प्रदान की है परंतु आज ब्राह्मण समाज ही दिशाहीन होता जा रहा है ,इसी कारण उसकी दशा समाज में निश्चित नहीं हो पा रही है। ब्राह्मण ने सदैव देश में चाणक्य की भूमिका निभाई है आज ब्राह्मण को चाणक्य की भूमिका से अलग कर दिया गया है या अलग हो गया है ऐसे में जब देश में चाणक्य नहीं है तो चंद्रगुप्त भी नहीं है चाणक्य के अभाव में चंद्र गुप्त विहीन देश की देश की दशा और दिशा भी सही नहीं हो सकती है अतः चाणक्य की भूमिका में ब्राह्मण को अपने को पुनः स्थापित करना होगा और इसके लिए उसे अपने चाणक्यत्व को प्रदर्शित करना होगा
          मीटिंग में विचार मंच के पदाधिकारियों ने सवर्णों को 10% आरक्षण देकर अनारक्षित 50% की सीमा खोलने का विरोध किया। तथा अनारक्षित  40%  अब अन्य जातियों को लगातार आरक्षण देने की प्रक्रिया गलत बताया।
संगोष्ठी में कई वक्ताओं ने विचार रखें की कभी आरक्षण के नाम पर तथा कभी अन्य दमनकारी नीतियों के नाम पर ब्राह्मणों का शोषण हो रहा है । इतिहास के विभिन्न काल खंडों में ब्राह्मण भारतीय राजनीतिक में नीति निर्माता की की भूमिका में सम्मानजनक स्थिति प्राप्त करता रहा है, उसे आज उसकी भूमिका से हटाने का षड्यंत्र कारी प्रयास किया जा रहा है। राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनाचार ,विखंडन कारी नीति से देश में ब्राह्मण समाज की अस्मिता खतरे में है । 
                ब्राह्मण समाज ने आदि काल से     महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए समाज को नेतृत्व प्रदान किया है परंतु आज की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियां ऐसी होती जा रही है कि ब्राह्मण अपना अस्तित्व खोने  को विवश हो रहा है.
     पंडित राम प्रसाद बिस्मिल विचार मंच  से जुड़े हुए कौशल्या उपाध्याय, डा.नीना शर्मा ,सीमा द्विवेदी ,अजय द्विवेदी ,डॉ. ममता शुक्ला, हरेंद्र नाथ पांडे, अजय दत्त शर्मा ,अशोक त्रिवेदी ,हरेंद्र पांडे ,इं. एच एन मिश्रा, रविंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, श्रीकांत त्रिपाठी ,अमित कुमार पांडे ,रजनीश चतुर्वेदी, रामनारायण उपाध्याय, शिव प्रकाश दीक्षित,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ,धनंजय द्विवेदी ,डॉक्टर दीपक चंद्र शर्मा, शांतनु दीक्षित, अनुराग सारस्वत ,विनय भारद्वाज, रामनारायण उपाध्याय, राकेश पांडे, मृत्युंजय तिवारी ,अमित कुमार पांडे इत्यादि ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया।
            संगोष्ठी में अजय दत्त शर्मा ने नव युवकों से गलत को गलत कहने का साहस लाने का आवाहन किया तो वही इं.हरेंद्र नाथ पांडे ने स्पष्ट रणनीति बनाते हुए ब्राह्मण उत्थान तथा समाज में ब्राह्मण की भूमिका पर मनन करने को कहा वही अजय द्विवेदी ने कहा कि हमें समय पर ब्राह्मण समाज के दोहन के लिए बनने वाले कानूनों का विरोध करना होगा। वही नीना शर्मा  ने बताया कि ब्राह्मण को ऐसी योजनाओं को बनाना होगा जिसमें उनके बच्चों को और युवाओं को ब्राह्मण संस्कारों से अवगत कराया जा सके, वही सीमा द्विवेदी ने ब्राह्मण को अहंकार और आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी, और ममता शुक्ला ने संगठनों के माध्यम से ब्राह्मणों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने का आश्वासन लिया।  वही ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस समय ब्राह्मण समाज को आत्मविश्लेषण  की जरूरत है ।विनय भारद्वाज ने मांग रखी कि हम सब को एकजुट होकर कर्मचारियों को भी सक्रिय राजनीति में भाग लेने की छूट दिलानी होगी । डाक्टर राकेश पांडे ने बताया कि ब्राह्मण सभी जातियों के निशाने पर है ब्राह्मणों पर सभी जातियों को शिक्षा से वंचित करने का आरोप समय-समय पर दूसरी जातियों द्वारा लगाया जाता रहा है जबकि यह गलत है ब्राह्मण हमेशा से ही वेद पाठ, ज्योतिष विद्या तथा महान विद्याओं के लेखन पठन पाठन में व्यस्त था उसने कभी किसी समाज के दमन के लिए रणनीति नहीं बनाई है।
    रीना त्रिपाठी ने कहा कि जिसने आदिकाल से देश और समाज को दिशा प्रदान की है परंतु आज वही ब्राह्मण समाज ही दिशाहीन होता जा रहा है इसी कारण आज ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपनी भूमिका का आत्म मनन और आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है।  यदि वास्तव में 21वीं शताब्दी के भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना है तो हमें आरक्षण रूपी वैशाखी को छोड़ना होगा, कभी 10% आरक्षण के नाम पर  ब्राह्मणों को जो अफीम दी गई है उसे बाहर निकलना होगा और यह अच्छी तरह समझना होगा कि अब आपको 50% से घटाकर 10% में सीमित किया जा रहा है.
इस प्रकार विभिन्न शोषणकारी नीतियों का जो कि सवर्णों विशेषकर ब्राह्मणों के पतन के लिए बनाई जा रही है हमें सब एकजुट होकर उन पर मंथन करना होगा तथा एक विचार और एक सोच विकसित करके एक स्पष्ट दिशा में मिलकर दमकारी संयंत्र पूर्ण नीतियों का विरोध करना होगा.
 समाज में ब्राह्मण समाज के वंचित और पिछड़े हुए साथियों की मदद के लिए हम सब को आगे आना होगा युवाओं को जो कि किसी कारणवश टेक्निकल शिक्षा  नहीं ले पा रहे हैं उन्हें इसे प्रोत्साहित करना होगा.
ब्राह्मण समाज को अपने परिवार अपने बच्चों को संस्कारों की मंत्रों की वेदों की शिक्षा देनी होगी यदि मुस्लिम अपने बच्चों को जो औरत भी पढ़ा सकता है तो हम अपने बच्चों को 24 घंटे में आधे घंटे संस्कृत और मंत्रों का उच्चारण करना क्यों नहीं सिखा सकते.
 आज समय आ गया है कि विभिन्न संगठनों के माध्यम से बिखरे हुए ब्राह्मणों को ब्राह्मण समाज के नाम पर एक होना होगा तथा ब्राह्मणों के अहित में बनने वाली नीतियों का विरोध करते हुए समाज में अपनी दशा और दिशा का निर्धारण करना ही होगा. 
              संगोष्ठी में बात निकल कर सामने आई कि देश मेरिट के आधार पर चलेगा या जातिगत आरक्षण के आधार पर.. 21वीं शताब्दी की महाशक्ति आरक्षण की वैशाखी से बनेगा या नौजवानों की काबिलियत और मेरिट के आधार पर ,यह सोचने की बात है। ब्राह्मण समाज को यदि अपनी भूमिका वर्तमान राजनीति में तय करनी है या अपनी स्थिति का अवलोकन करना है तो क्या यह संभव है देश और प्रदेश के प्रमुख पद ब्राह्मण को दिए जाए।
       आज हम सबको मिलकर मनन करना होगा जिस दिन चाणक्य की भूमिका हम से छिन जाती है उस दिन चंद्रगुप्त भी हमारे हाथ से निकल जाते हैं चंद्रगुप्त कोई और होता है और चाणक्य अवहेलना का शिकार होता है यदि हम चाणक्य की भूमिका में हैं तो अपना चाणक्य तो हमें प्रमाणित करना होगा।
      रीना त्रिपाठी ने बताया कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल विचार मंच के माध्यम से हम ब्राह्मण समाज से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं तथा उन सभी विषयों की खुलकर चर्चा करेंगे जो उसके उत्थान के लिए सहायक हैं।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...