Skip to main content

किशोरियों के लिए बहुत ही आवश्‍यक होते हैं टिटनेस के टीके

किशोरियों के लिए बहुत ही आवश्‍यक होते हैं टिटनेस के टीके

-    माहवारी शुरु होने के बाद टीके की एक डोज जरुर लगवा लें किशोरियां
-    सभी स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों व वीएचएनडी पर मुफ्त में लगाए जाते हैं टिटनेस के टीके


यूं तो आमतौर पर टिटनेस के टीके लोग किसी भी माध्‍यम से शरीर की त्‍वचा के घायल होने पर लगवाते हैं, लेकिन किशोरियों के लिए टिटनेस का टीका बहुत ही आवश्‍यक होता है। इसके लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के द्वारा समय – समय पर टिटनेस के टीके लगाए जाते हैं, लेकिन यह जरुरी है कि हर किशोरी को माहवारी शुरु होने के बाद उसे टिटनेस का टीका अवश्‍य लगवा लें।

जिले के उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डिप्‍टी डीआईओ) डॉ ए के सिन्‍हा ने बताया कि बच्‍चों के पैदा होने के बाद डेढ माह, ढाई माह व साढे तीन माह की उम्र में पेंटाडोज में टिटनेस का टीका लगाया जाता है। साथ ही 18 माह का होने पर टिटनेस का एक बूस्‍टर डोज लगाया जाता है। वहीं 5 साल की उम्र में भी टिटनेस का एक टीका लगाया जाता है। लेकिन जब‍ किशोरियों में माहवारी की शुरुआत होती है तो उस समय टिटनेस का एक बूस्‍टर डोज बहुत ही जरुरी होता है। कारण यह है कि माहवारी के दौरान असावधानी के चलते हाईजीन न होने के चलते संक्रमण की संभावना बहुत ही अधिक होती है। इस दौरान अगर कहीं आन्‍तरिक घाव होता है तो उसके जरिए टिटनस के फैलने की संभावना अधिक होती है। कारण यह है कि टिटनस फैलाने वाले जीवाणु बड़े घावों की तुलना में सूक्ष्‍म घावों पर ज्‍यादा तेजी से शरीर में प्रवेश करते हैं। वहीं 16 वर्ष की आयु होने पर किशोरियों को टीडी का टीका लगाया जाता है। इसके पश्‍चात जब गर्भावस्था की शुरुआत होती है तब भी यह टीका महिलाओं को लगाया जाता है। टिटनेस के बचाव में इस टीके का बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान होता है। टिटनेस के टीके के कारण ही पूर्व में हो रही बच्‍चों और माताओं की मृत्‍युदर को कम किया गया है।

*घायल त्‍वचा  से शरीर के अन्‍दर करता है प्रवेश*

टिटनेस एक केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का ऐसा रोग होता है जो बैक्टीरियम क्लॉस्ट्रिडियमटेटानी द्वारा स्रावित एक विष से उत्पन्न होता है। इस रोग के आरंभिक लक्षणों में शामिल है (इसके शारीरिक प्रभावों में सबसे आसानी से नजर पर आने वाले) शरीर में अकड़न और सूजन की समस्या। बाद में उभरने वाले लक्षणों में शामिल होते हैं तीव्र पेशी स्पैज्म,मिर्गी जैसे लक्षण और तीव्र तंत्रिका तंत्र समस्याएं। 10% से 25% टिटनेस से रोगी की मौत तक हो जाती है। टिटनेस एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता है। जबकि, टिटनेस का फैलाव तब होता है, जब टिटनेस का जीवाणु किसी घायल त्वचा और अंदर के ऊतकों में प्रवेश करता है। हैरानी की बात यह है, कि टिटनेस का संक्रमण किसी बड़े जख्म की तुलना में छोटे जख्म से ज्यादा होता है, बल्कि इसका कारण है कि छोटे जख्मों की तुलना में बड़े जख्मों की अधिक सावधानीपूर्वक देखभाल की जाती है ।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...