Skip to main content

प्रधानमन्‍त्री मातृ वन्‍दना योजना : मोबाइल से ही लाभार्थी जानेंगे भुगतान की स्थिति

प्रधानमन्‍त्री मातृ वन्‍दना योजना : मोबाइल से ही लाभार्थी जानेंगे भुगतान की स्थिति

-    प्रथम बार गर्भवती को तीन किश्‍तों में मिलते हैं 5 हजार रुपए
-    राज्‍य हेल्‍पलाइन के साथ ही जिला स्‍तर पर भी हेल्‍पलाइन  जारी की गई


प्रधानमन्‍त्री मातृ वन्‍दना योजना के तहत मिलने वाले 5000 रुपए के भुगतान से सम्‍बन्धित किसी प्रकार की समस्‍या के निराकरण के लिए राज्‍य स्‍तर पर हेल्‍पलाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत इस योजना के लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति और भुगतान सम्‍बन्धित जानकारी मोबाइल फोन से ही प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके लिए जिला स्‍तर पर भी हेल्‍पलाइन जारी की गई है।

मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ. हरगोविन्‍द सिंह ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को तीन किश्‍तों में 5000 रुपये की धनराशि सीधे राज्‍य स्‍तर से उनके खाते में स्‍थानान्‍तरित की जाती है। इस योजना का लाभ आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या अपने निकटतम प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर जाकर निर्धारित फार्म को भरकर प्राप्‍त किया जाता है। इसके लिए महिला को अपना खाता नम्‍बर , आधार कार्ड नम्‍बर तथा अन्‍य कागजात ले जाने पड़ते हैं। अगर महिला ने फार्म भर दिया है और उसके भुगतान में कहीं कोई समस्‍या आ रही है तो सीधे राज्‍य और जिला स्‍तरीय हेल्‍पलाइन पर सम्‍पर्क कर सकते हैं। इन हेल्‍प लाइन पर सभी प्रकार की समस्‍याओं का निराकरण हो सकेगा। आशा संगिनी सरोज यादव कहती हैं कि हेल्‍प लाइन जारी होने से अब आशा बहनों के साथ ही लाभार्थियों को भी सहूलियत होगी। यह एक अच्‍छा प्रयास है। पहले सीएचसी, पीएचसी पर जाकर फार्म की जानकारी लेनी पड़ती थी। इसमें काफी समय लगता था।

*ये हैं हेल्‍पलाइन के नम्‍बर*
राज्‍य स्‍तर पर जारी हेल्‍पलाइन का नम्‍बर 7998799804 है। इस पर फोन करके लाभार्थी अपने फार्म के भुगतान के सम्‍बन्धित जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। वहीं जिला स्‍तर पर जारी हेल्‍प लाइन में जिला कार्यक्रम समन्‍वयक सुमन शुक्‍ला का मोबाइल नं 9096210825 तथा जिला कार्यक्रम सहायक के मोबाइल नं 7905920818 पर कार्यालय के समय में सम्‍पर्क किया जा सकता है।  

*तीन किस्तों में मिलती है मदद राशि*
5000 रुपए की यह राशि तीन किस्‍त में मिलती है। पहली किस्‍त  1000 रुपए की होती है जो कि गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण के समय प्रदान की जाती है। दूसरी किस्‍त  को गर्भावस्था के 6 महीने बाद और प्रसव के पहले दिया जाता है। दूसरी किस्त में लाभार्थी को 2000 रुपए  मिलते हैं। तीसरी किस्‍त बच्चे के जन्म और उसके पंजीकरण तथा टीकाकरण के प्रथम चक्र पूरा होने पर मिलती है। इसके तहत लाभार्थी को 2000 रुपए दिए जाते हैं।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...