Skip to main content

अब हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेण्‍टर्स पर भी अन्‍तरा व छाया की सुविधा

अब हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेण्‍टर्स पर भी अन्‍तरा व छाया की सुविधा

-    जिले के गड़सरपार और कोड़रा में हुई लांचिंग
-    16 हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेण्‍टर्स तथा 3 अतिरिक्‍त पीएचसी पर लांचिंग



जिले के हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेण्‍टर्स के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य उपकेन्‍द्रों पर भी त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अन्‍तरा व साप्ताहिक गोली छाया की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यह गर्भनिरोधक अब सहज रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्‍ध हो सकेंगे। वहीं इसे स्‍वीकार करने वाली महिलाओं की संख्‍या में भी वृद्धि होगी। इससे परिवार नियोजन की गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

अपर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ. मोहन झा ने बताया कि जनपद के गड़सरपार व कोड़रा स्‍वास्‍थ्‍य उपकेन्‍द्र पर शनिवार को अन्‍तरा व छाया की लांचिंग की गई। पहले दिन ही गड़सरपार में 8 व कोड़रा में 8 महिलाओं ने अन्‍तरा इंजेक्‍शन की पहली डोज ली। वहीं 6 महिलाओं ने छाया गोली को अपनाया लांचिंग के अवसर पर कोड़रा में आशा संगिनी मीना देवी व एएनएम शीला भी मौजूद रहीं। एएनएम शीला ने बताया कि अन्‍तरा एक त्रैमासिक गर्भनिरोधक है। महिलाएं अस्‍थाई रुप से गर्भनिरोध के लिए इस सुविधा का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। वहीं छाया भी गर्भनिरोधक टैबलेट है। लगातार 3 माह तक हर सप्‍ताह 2 गोलियों का सेवन करना होता है। वहीं चौथे माह से 1 – 1 गोली हर सप्‍ताह लेनी होती है। इससे महिला गर्भधारण नहीं कर सकती है। इन दोनों गर्भनिरोधकों का कोई भी साइड इफेक्‍ट नहीं है। अन्‍तरा लगवाने वाली महिलाओं को 100 रुपए प्रोत्‍साहन राशि मिलती है, वहीं प्रेरित करने वाली आशा कार्यकर्ता को भी 100 रुपए की प्रोत्‍साहन राशि दी जाती है। 

*अन्‍तरा लगवाकर रीता और आशा के चेहरे पर दिखी खुशी*

जिले के कोड़रा गांव की रहने वाली रीता और आशा दोनों ने अपने बच्‍चों में अन्‍तर रखने के लिए कोड़रा सेण्‍टर पर आकर अन्‍तरा इंजेक्‍शन लगवाया। रीता ने बताया, हैं कि ‘‘पहले पीएचसी पर जाना पड़ता था, इसलिए कभी गई ही नहीं, लेकिन अब घर के पास इंजेक्‍शन लग रहा है तो वह लगवाने के लिए आ गईं। यह सुविधा बहुत ही अच्‍छी है।’’ रीता के साथ आशा भी खुश दिखाई पड़ी।

*30 सितम्‍बर तक 26 स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों में होगी लांचिंग*

अन्‍तरा व छाया की लांचिंग एक त्रैमास में 30 सब सेण्‍टर्स व 6 हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेण्‍टर में तब्‍दील अतिरिक्‍त प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में करने की योजना है। अभी तक जनपद में 16 हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेण्‍टर्स में यह सुविधा शुरु हो गई है। जबकि अन्‍य इकाइयों में यह सेवा शुरु करने के लिए आवश्‍यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
 

*चित्र परिचय –  स्‍वास्‍थ्‍य उपकेन्‍द्र कोड़रा में अन्‍तरा इंजेक्‍शन लगवाती हुई महिलाएं* 

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...