Skip to main content

जनपद में एक हफ्ते से स्थिर है कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या

जनपद में एक हफ्ते से स्थिर है कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या

-    जितने लोग हो रहे हैं उपचाराधीन , उससे अधिक  हो रहे हैं स्‍वस्‍थ
-    245 से 255 के बीच स्थिर है जनपद में कोरोना की चपेट में आने वालों  का आंकड़ा

*

कोरोना को लेकर जनपदवासियों की जागरुकता का ही परिणाम है कि  सक्रिय मरीजों की संख्‍या पर नियंत्रण  लगता नजर आ रहा है। पिछले एक सप्‍ताह में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्‍या स्थिर हुई है,  जितने लोगों की हर दिन पाजिटिव रिपोर्ट आ रही है, , लगभग उतने ही रोज कोरोना से स्वस्थ  भी हो  रहे हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्‍या 245 से 255 के बीच स्थिर बनी हुई है। लोग यही जागरुकता बनाए रखें तो जनपद शीघ्र ही  कोरोना से मुक्‍त हो सकता है ।

अपर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ मोहन झा ने बताया कि जनपद के लोगों की जागरुकता के चलते कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। पिछले एक सप्‍ताह के आंकड़ों पर हम नजर डालें तो पाते हैं कि जिले में जितने कोरोना के मामले  सामने आ रहे हैं, तकरीबन उतने ही ठीक होकर अपने घरों को भी जा रहे हैं। पिछले एक सप्‍ताह से कोरोना के केसों  का आंकड़ा स्थिर है। साथ ही धीरे – धीरे नीचे भी जा रहा है। इसलिए जिले के लोगों से यह अपील है कि वह  कोरोना से बचने के उपायों पर निरन्‍तर अमल करें ताकि जिले को कोरोना से मुक्‍त कराया जा सके।

*रोज हो रहे हैं जिले में 1000 टेस्‍ट*

जिले में वर्तमान में कोरोना के कुल 1000 सैम्‍पल प्रतिदिन लिए जा रहे हैं।  सैम्‍पल पूरे जनपद के सभी 9 ब्‍लाक क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों से लिए जा रहे हैं। इस दौरान जो भी पाजिटिव आता है उसकी कांटैक्‍ट ट्रेसिंग भी की जा रही है  ताकि संक्रमण की स्थिति को रोका जा सके।

*इन नियमों को याद रखना है जरुरी*

कोरोना रैपिड रिस्‍पांस टीम के प्रभारी डॉ ए के सिन्‍हा का कहना है कि कोरोना  से बचने के लिए यह जरुरी है कि हम स्‍वच्‍छता के नियमों का पालन करें। अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धुलते रहें। एक दूसरे के बीच में दो गज की दूरी बनाएं रखें। बाहर निकलने पर मुंह और नाक को मास्‍क से ढककर रखें तथा भीड़भाड़ वाले स्‍थानों पर जाने से बचें।

*पिछले 7 दिनों में कोरोना सक्रिय मरीजों की स्थिति*

तिथि             सक्रिय           नए               डिस्‍चार्ज

22 अगस्त      245                 28                    22

23 अगस्त      250                 32                    26

24 अगस्त      252                 26                    28

25 अगस्त      246                 38                    45

26 अगस्त      255                 29                    19

27 अगस्त      249                 17                    23

28 अगस्त      244                 16                    21

 

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...