Skip to main content

खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता है- सोनिया

खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता है- सोनिया

राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद संत कबीर नगर की  शिक्षिका सोनिया ने बताया कि  खेल के दो सबसे महत्वपूर्ण लाभ हैं अच्छा स्वास्थ और शांत मस्तिष्क विद्यार्थी देश के युवा हैं और खेलो के द्वारा वह अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं  जीवन में किसी भी कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं खेल किसी भी उम्र के व्यक्ति ,कोई भी खेल खेल सकता है   खेल शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप मे मनाया जाता है मेजर ध्यानचंद दुनिया भर में हाकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध हैं इस  महान तथा कालजयी खिलाडी मेजर ध्यानचंद सिंह। जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनमें खेल हाकी के प्रति आदित्य प्रतिभा  थी ।साथी और उन्होंने हाकी खेल को एक अलग और खास मुकाम दिलाया मेजर ध्यानचंद अपनी हाथी स्टिक के साथ खेल के मैदान में जैसे कोई जादू करते थे और खेल जीता देते थे ।इसलिए उन्हें "हॉकी विजार्ड"का टाइटल भी दिया गया था। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत 1926 में  की ।अपनी कप्तानी के समय में उन्होंने देश को को 3 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने में मदद की। यह गोल्ड मेडल उन्होंने सन 1928, 1932, और 1936 में देश को जिताये थे भारतीय हाकी प्रदर्शन का और सभी राष्ट्रीय भारतीय खेलो( इंडियन नेशनल स्पोर्ट्स) का स्वर्ण युग था उस समय उनकी आयु 42 वर्ष की थी भारत सरकार द्वारा इन्हीं पदम भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रीय खेल में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया है।राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार की अलावा अर्जुन पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार देकर उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता हैं इन सभी सम्मान के साथ देश का सर्वोच्च खेल सम्मान ध्यानचंद अवार्ड भी इसी दिन दिया जाता है जो कि सबसे पहले सन 2002 में दिया गया था  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले कोच को भी सम्मानित किया जाता है। इसके अतिरिक्त लगभग सभी भारतीय स्कूल और शिक्षक संस्थान राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है खेल दिवस मनाने की पीछे इसका मुख्य उद्देश्य भी हैं कि हम अपने देश के युवाओं में खेल को अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर पाएं और उनके अंदर यह भावना उत्पन्न कर पाएं कि वह अपने खेल के उम्दा प्रदर्शन के द्वारा खुद की तरक्की तो कर ही सकते हैं साथ ही अपने अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का भी नाम रोशन करेंगे और राष्ट्रीय गौरव बढ़ाएंगे हेखेल युवाओं के लिए प्रेरणादायक और स्वास्थ्यवर्धक हैं खेल के प्रति निष्ठा इमानदारी परिश्रम और समय विश्वासी किसी खिलाडी को महान बनाती ही किसी भी खेल के खिलाडी को मिस अभ्यास करते रहना चाहिए हमारे देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस उन प्रतिभाओं को निखार कर, सवार कर, आगे लाने की जरूरत हैं और हम प्रशिक्षक का यह उत्तरदायित्व हैं कि हम उन खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सामान अवसर देकर आगे बढ़ाने का प्रयास करें ताकि वह विश्व के पटल पर वह भारत का नाम रोशन कर सकें।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...