Skip to main content

घबराइये मत ! संतकबीरनगर मे कोरोना पाजिटिव होने की दर राज्‍य औसत से है कम

घबराइये मत ! संतकबीरनगर मे कोरोना पाजिटिव होने की दर राज्‍य औसत से है कम

-    कोरोना का पाजिटिव औसत 3.14 जबकि राज्‍य औसत 3.79 प्रतिशत
-    कोरोना की 59471 जांच में से 1868 रिपोर्ट ही पाजिटिव निकले 


लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्‍या को लेकर लोगों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। लोगों को इस बात का भय सता रहा है कि कहीं उन्‍हें भी कोरोना का संक्रमण न हो जाय। लेकिन घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिले में कोरोना पाजिटिव होने का औसत राज्‍य औसत से भी कम है तथा संक्रमण के मामले यहां पर कम हैं। इसलिए घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। लोग संक्रमण से बचने के लिए दिए जा रहे दिशा निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही न करें।

मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने बताया कि जिले के लोगों की जागरुकता का ही परिणाम है कि संतकबीरनगर में लोगों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने का औसत राज्‍य के औसत से 0.65 प्रतिशत कम है। उन्‍होने बताया कि राज्‍य में कोरोना पाजिटिव होने की दर 3.79 प्रतिशत है, ज‍बकि जिले में यह औसत 3.14 प्रतिशत है। जिले में रोज 1000 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। अभी तक कुल 59471 व्‍यक्तियों के सैम्‍पल कलेक्‍ट किए गए हैं। इनमें से केवल 1868 लोगों की रिपोर्ट ही पाजिटिव आई है। इनमें से कुल 1599 लोग स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके हैं। केवल 249 लोगों का ही इलाज चल रहा है। इनमें से भी 149 व्‍यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। इसलिए कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं है, बल्कि इससे बचने के लिए सुरक्षा के आवश्‍यक प्रबन्‍ध करते हुए कोरोना के संक्रमण से बचने की आवश्‍यकता है।

*रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखें – डॉ ए के सिन्‍हा*
कोरोना रैपिड रिस्‍पांस टीम के प्रभारी डॉ ए के सिन्‍हा ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए यह आवश्‍यक है कि हम अपने आसपास पूरी तरह से सफाई रखें । बाहर निकलते समय मास्‍क का प्रयोग करें, अपने हाथों को साबुन से धोएं या फिर हैण्‍ड सेनेटाइजर का प्रयोग करें। भीड़ भाड़ वाले स्‍थानों पर जाने से परहेज करें। खान पान में स्‍वच्‍छता रखें । भोजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...