Skip to main content

उत्तर प्रदेश में सिर्फ ठाकुरों की सरकार चल रही है। - संजय सिंह



 उत्तर प्रदेश में सिर्फ ठाकुरों की सरकार चल रही है। - संजय सिंह

 *योगी सरकार की STF स्पेशल ठाकुर फोर्स है जो लोगों को चुन - चुन कर मार रही है - संजय सिंह* 

 *योगी सरकार बताए की जिलों और मुख्यमंत्री कार्यालय में कितने DM, SP, थानेदार निषाद, कुर्मी पाल, मौर्य, नाई, तेली, वाल्मीकि, जाटव और  खटिक समाज से हैं-संजय सिंह* 

 *योगी सरकार में ब्राह्मणों पर चुन-चुन अन्याय, अत्याचार हो रहा है, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ब्रह्मणो के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ क्यों नहीं उठाते? दिनेश शर्मा इस सरकार में इतने लाचार और बेबस क्यों है ? - संजय सिंह* 

 *संतकबीरनगर* - *12 अगस्त 2020* 
आम आदमी पार्टी के उत्तरप्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता कर यह आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ ठाकुरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मैंने योगी जी से पूछा था कि यदि राम मंदिर के भूमि पूजन में UP की राज्यपाल को बुलाया गया था तो देश के राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाय गया? क्या इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि वे दलित हैं? पूरे देश में इस बात पर दलितों में भारी रोष है कि भाजपा ने इस कृत्य से दलितों का अपमान किया है।  जब से मैंने ये बोला, मेरे पास पूरे UP से ढेरों फ़ोन आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि योगी सरकार ना केवल दलितों के ख़िलाफ़ है बल्कि योगी सरकार केवल ठाकुरों की सरकार है। ठाकुरों के अलावा ये और किसी के लिए कोई काम नहीं करते। UP का बच्चा बच्चा बोल रहा है कि योगी सरकार केवल ठाकुरों की सरकार है। इनकी जो STF है - लोग उसे स्पेशल ठाकुर फ़ोर्स बोलते हैं। स्पेशल ठाकुर फ़ोर्स लोगों को चुन चुन कर मार रही है। योगी सरकार ने पूरे UP में ज़बरदस्त जातिवाद फैला दिया है जहां ठाकुरों को छोड़कर बाक़ी सभी जातियों के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

आज प्रदेश के ब्राह्मण योगी जी से बेहद नाराज़ हैं। आप किसी भी ब्राह्मण से पूछ लीजिए। वो आपको योगी जी के ख़िलाफ़ अपना ग़ुस्सा बताएगा। ब्रह्मणो का चुन चुन कर मार रही है। भाजपा के अपने 58 विधायक ब्राह्मण हैं ।  वे सभी बेहद ग़ुस्सा हैं। दिनेश शर्मा जी खुद ब्राह्मण हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूँ, वो ब्रह्मणो के साथ अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ क्यों नहीं उठाते? दिनेश शर्मा इस सरकार में इतने लाचार और बेबस क्यों है ?

आज प्रदेश के मौर्या समाज के लोग भी योगी जी से नाराज़ हैं। केशव प्रसाद मौर्या जी अपने कार्यकाल में एक भी मौर्या के लिए कोई काम नहीं करवा पाए। बताइए प्रदेश में केशव प्रसाद जी ने कितने मौर्या लड़कों को नौकरी दिलवायी? आज कितने मौर्या, तेली प्रदेश में DM SP, थानेदार हैं ? केशव मौर्या का भाजपा ने केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया। आज केशव मौर्या खून के आंसू रोते हैं लेकिन बेबस हैं। कुछ बोलेंगे तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा। पूरा मौर्या समाज इस बात से नाराज़ है। 

आज पूरे UP के राजभर योगी जी से नाराज़ हैं। उनका कहना है कि योगी सरकार केवल ठाकुरों की सरकार है। प्रदेश भर से मेरे पास ना जाने कितने राजभर समाज के फ़ोन आए। खजुरी गांव, जलालपुर अम्बेडकर नगर के आकाश राजभर ने फोन पर बताया कि किस तरह पिछले चुनाव में उन्होंने एक एक गाँव ने जाकर भाजपा के लिए काम किया था। आज भाजपा के बड़े नेता फ़ोन तक नहीं उठाते। योगी सरकार ने कितने राजभर लड़कों को नौकरी दी, कितने राजभर समाज के काम किए? एक काम नहीं किया। 

मेरे पास पिछले दो दिन में ना जाने कितने फ़ोन आए हैं।कुर्मी  समाज के, गड़रिया समाज के, कश्यप समाज के, लोध समाज के, कुम्हार समाज के, तेली समाज के, नाई समाज के, बढ़ई समाज के, बाल्मीकि समाज, जाटव समाज, सोनकर समाज, पासवान समाज के, धोबी समाज के, कोली समाज के - इन सबके फ़ोन आए। सब लोग योगी सरकार से ग़ुस्सा हैं। सबका कहना है कि योगी सरकार केवल ठाकुरों के लिए काम करती है। उन्होंने इनके समाज के लिए अभी तक कोई काम नहीं किया।  योगी सरकार केवल ठाकुरों की सरकार है।

पार्टी के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश वाल्मीकि ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित समाज की घोर उपेक्षा हो रही है जिसको लेकर दलितों में बड़ा आक्रोश है, संजय सिंह के सवाल पूरी तरह से जायज़ हैं और हमारा समाज पूरी तरीके से अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और संजय सिंह के साथ है। 

 समाज सेविका सन्ध्या राजभर ने कहा कि पिछले चुनावों में राजभर समाज भाजपा के साथ था, योगी सरकार ने हमारे समाज की बड़ी उपेक्षा की, समाज के लोगों को न रोज़गार मिला और न अच्छे पदों पर तैनाती मिली, समाज मे इन सब बातों को लेकर आक्रोश है, इस सरकार में महिलाओं पर हिंसक वारदात बढ़ी हैं और सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम है, राजभर समाज के साथ साथ, में चूंकि एक महिला हूँ, अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हूं। 

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मुख्यतः प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, सह प्रभारी ब्रिज कुमारी, सह प्रभारी नदीम अशरफ जायस, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस सोनी, सरबजीत सिंह मक्कड़, राजीव बख्शी, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, CYSS प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, अनुराग मिश्र, इमरान लतीफ, हरि नारायण चौहान, प्रदेश सचिव विनय पटेल आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...