NEET और JEE की परीक्षाओं को कॅरोना के मद्देनजर स्थगित की जाए-सूर्य प्रकाश त्रिपाठी
आम आदमीं पार्टी के प्रदेश सचिव (यूथ विंग) सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने केंद्र सरकार से निवेदन किया है कि NEET व JEE की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दी जाए।
उन्होंने कहा कि जब भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है, यहाँ प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे है।
इस विपरीत समय मे NEET_JEE के छात्रों को परीक्षा केन्द्रों पर भेजकर उनकी परीक्षा कराना बिल्कुल ही अव्यवहारिक व अमानवीय फैसला है।
मैं केन्द्र सरकार से निवेदन करता हूँ कि कृपया छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ न करते हुए परीक्षाओं को टाल दिया जाए।