Skip to main content

कोविड-19 से बचाव के व इलाज हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है-जिलाधिकारी

कोविड-19 से बचाव के व इलाज हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है-जिलाधिकारी


 जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से जिले के लोगों को सुरक्षित बचाना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही लोगों को न्याय दिलाना तथा विकास कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। वे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को सम्बोधित कर रही थीं। रविवार की देर शाम कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को अधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि अधिकारी का हर स्तर पर सहयोग किया जायेगा। अधिकारी खुलकर अपनी समस्या उनके सामने रखें, उसका पूरी तरह निदान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिये मास्क लगाना तथा दो गज की दूरी बनाये रखना अनिवार्य है। हमें लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा। मास्क लगाकर तथा दो गज की दूरी बनाये रखकर हम अपने परिवार तथा समाज को अधिक से अधिक सुरक्षित रख पायेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिये एवं इलाज के लिये बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी नें सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी समय से अपने कार्यालय में बैठें तथा लोगों की समस्याओं को सुने एवं उनका निराकरण करें। बिना उनसे अनुमति लिये कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। 15 सितम्बर से तहसील दिवस शुरू हो रहा है, सभी अधिकारी इसमें उपस्थित रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ब्रजेश  सिंह, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, डी.एफ.ओ डा. टी.रंगाराजू, सी.डी.ओ. अतुल मिश्रा, सभी उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण, विकास विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी नें पत्रकारों से वार्ता के दौरान के बताया कि वे 2013 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी हैं। उन्होनें दिल्ली आई.आई.टी. से इन्जीनियरिंग किया है तथा एम.बी.ए. भी किया है। लंदन में नौकरी करने के बाद 2013 में आई.ए.एस. बनीं। उन्होंने सीतापुर में ट्रेनिंग ली। मेरठ में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रहीं। गोंडा में सी.डी.ओ. रहीं। संत कबीर नगर आने से पहले वे बरेली विकास प्रधिकरण में उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने महान संत कबीर के महापरिनिर्वाण स्थली संत कबीर नगर में अपनी तैनाती को परम सौभाग्य बताया तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि वे कबीर चौरा के विकास के लिये भरपूर प्रयास करेंगी।
उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि जिले में नये-नये तरीके से कार्य करने के लिये वे प्रयत्न करेंगी। वर्तमान समय में कोविड-19 से लोगों को बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवासी कामगारों तथा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुखी बनाया जायेगा। विभिन्न विवादों में लोगों को न्याय दिलाने के लिये वे सतत प्रयत्नशील रहेंगी। इसमें सभी प्रेस प्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे नियमित रूप से मास्क लगायें तथा दो गज की दूरी बनाये रखें तथा अपने समाचार पत्र एवं संचार माध्यमों से लोगों को जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि उन्होंने रविवार की शाम को ही कोविड-19 आपदा नियंत्रण केन्द्र एवं कण्ट्रोल रूम की व्यवस्था देखा है। आज सुबह भी उन्होंने जिला अस्पताल स्थित एल-2 कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया है। प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी नियमित रूप से प्रेस प्रतिनिधियों को मिलती रहे इसके लिये वे प्रयास करती रहेंगी
____________________________________________
समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...