Skip to main content

कोविड मरीजों के लिए 55 बेड का कोविड एल टू हास्पिटल तैयार

कोविड मरीजों के लिए 55 बेड का कोविड एल टू हास्पिटल तैयार

-    मैटर्निटी विंग के दूसरे तल पर रखे जाएंगे कोविड के मरीज
-    11 वेण्‍टीलेटर के साथ ही 5 एचएफएनसी मशीने स्‍थापित की गई



जनपद में कोविड मरीजों के लिए एल – टू हास्पिटल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब कोविड के उन मरीजों को बस्‍ती और लखनऊ नहीं जाना पडेगा जिनका आक्‍सीजन स्‍तर कम है, या उनको वेण्‍टीलेटर की जरुरत है। जिला अस्‍पताल में स्थित मैटर्निटी विंग के दूसरे तल पर कोविड एल – 2 हास्पिटल बनाया गया है।

जिले में अभी तक कोविड एल – वन स्‍तर की ही सुविधाएं थीं। जबकि एल – 2 स्‍तर की सुविधा के लिए बस्‍ती, गोरखपुर और लखनऊ जाना पड़ता था। जिला अस्‍पताल में स्थित एमसीएच विंग में कोविड एलटू हास्पिटल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विंग में 11 वेण्‍टीलेटर के साथ ही 5 एचएफएनसी ( हाई फ्लो आक्‍सीजन सप्‍लाई ) की व्‍यवस्‍था की गई है। वहीं 2 एनेस्‍थेटिक व 1 फिजीशियन की व्‍यवस्‍था शासन स्‍तर से तथा अन्‍य स्‍टाफ की व्‍यवस्‍था स्‍थानीय स्‍तर पर की गई है। चिकित्‍सकों के अतिरिक्‍त कुल 34 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी अस्‍पताल में लगाए गए हैं। इनमें पैरामेडिकल स्‍टाफ के साथ ही सफाईकर्मी तथा अन्‍य कर्मी शामिल हैं। कोविड – एल – टू हास्पिटल के उपकरणों का ट्रायल पूर्ण कर लिया गया है। शासन को सारी सूचनाएं भेज दी गई हैं। अनुमति मिलने पर दो दिनों के अन्‍दर इस सुविधा को चालू कर दिया जाएगा। कोविड एल टू हास्पिटल में वही मरीज रखे जाते हैं जिनका आक्‍सीजन स्‍तर कम होता है तथा उनको वेण्‍टीलेटर की जरुरत होती है।

*इस तरह से किया गया है विभाजन*

कोविड एल वन और कोविड एलटू हास्पिटल दोनों ही एमसीएच विंग में स्‍थापित हैं। इसका विभाजन इस तरह से किया गया है कि भूतल पर कोविड से सम्‍बन्धित स्‍टाफ रहेंगे। जबकि प्रथम तल पर कोविड एल वन हास्पिटल होगा। दूसरे तल पर 55 बेड का एल – 2 हास्पिटल होगा। जबकि तीसरे तल पर कोविड एल वन होगा। चौथे तल को आरक्षित किया गया है। इस तल पर एल – 1 व एल – टू स्‍तर की सारी सुविधाएं है। जरुरत पड़ने पर इसे एल – 1 या एल – 2 हास्पिटल में तब्‍दील कर दिया जाएगा।

*कोविड एल – 2 हास्पिटल की तैयारियां पूर्ण – डॉ मोहन झा*

इस सम्‍बन्‍ध में पूछे जाने पर एसीएमओ आरसीएच डॉ मोहन झा ने बताया कि कोविड एल 2 हास्पिटल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस हास्पिटल में कुल 55 बेड हैं। सारी सुविधाओं का ट्रायल कर लिया गया है। एनेस्‍थेटिक आ गए हैं, कल एक फिजिशियन और आ जाएंगे। इसके बाद एलटू स्‍तर के मरीजों को इस विंग में भर्ती किया जाएगा।

*120 बेड का है कोविड एल वन हास्पिटल*

जिले में कोविड मरीजों के इलाज के लिए अभी कोविड एल वन हास्पिटल है। यह हास्पिटल पहले सेण्‍ट थामस अस्‍पताल में चलता था। अब इस हास्पिटल को जिला अस्‍पताल के मैटर्निटी विंग में ही शिफ्ट कर दिया गया है। मैटर्निटी विंग की पहली और तीसरी मंजिल पर कुल 120 बेड की व्‍यवस्‍था की गई है।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...