Skip to main content

मिथ्या हैं अस्‍पतालों में कोविड मरीजों के साथ दुर्व्‍यवहार की बातें,

मिथ्या हैं अस्‍पतालों में कोविड मरीजों के साथ दुर्व्‍यवहार की बातें, रोटरी क्‍लब के असिस्‍टेण्‍ट गवर्नर ने सिरे से खारिज किया ऐसी बातों को 

-    मेदान्‍ता अस्पताल में कोरोना निगेटिव होने के बाद 36 चिकित्‍सकों व स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को दिया कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र


यूं तो विभिन्‍न संचार माध्‍यमों के जरिए अलग अलग अस्‍पतालों में कोविड मरीजों के साथ दुर्व्‍यवहार की बातें सुनने में आती हैं, लेकिन वास्‍तविकता के धरातल पर ये बातें पूरी तरह से मिथ्या  हैं। मरीजों को समय पर भोजन के साथ ही चिकित्‍सा सेवाएं समय-समय पर मुहैया कराई जा रही हैं। ऐसी बातें केवल भ्रमित करने वाली हैं।

यह कहना है हीरालाल रामनिवास इण्‍टर कालेज के प्रधानाचार्य तथा रोटरी इण्‍टरनेशनल डिस्ट्रिक्‍ट 3120 जोन 14 के असिस्‍टेण्‍ट गवर्नर रामकुमार सिंह का, जिन्‍हें मेदान्‍ता हास्पिटल लखनऊ के चिकित्‍सकों व चिकित्‍साकर्मियों की मदद से कोरोना से मुक्ति मिली है। उन्‍होने कोरोना से बीमार होने के बाद खुद सरकारी अस्‍पतालों व निजी अस्‍पतालों के चिकित्‍सकों व चिकित्‍साकर्मियों का व्‍यवहार देखा है। उनका कहना है कि ऐसा कहने वालों का या तो खुद का व्‍यवहार खराब रहा होगा, या वह कोई विशेष अपेक्षा रखते होंगे। ऐसे समय में जब महामारी अपने जोर पर है, हमें चिकित्‍सकों या चिकित्‍साकर्मियों से कोई विशेष अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। वह भी तब जब वह  वे खुद अपनी जान को जोखिम में डालकर आपको सेवा प्रदान कर रहे हैं। रोटरी इण्‍टरनेशनल के गवर्नर के अन्‍दर गत 24 अगस्‍त को कोरोना के लक्षण दिखे तो उन्‍होने जांच कराई। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद चिकित्‍सकों ने उन्‍हें कोविड एल – 3 हास्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी। उन्‍हें 26 अगस्‍त को मेदान्‍ता हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया। चिकित्‍सकों व चिकित्‍साकर्मियों के सहयोग से 9 सितम्‍बर की रात्रि में उन्‍हें हॉस्पिटल से पूर्ण रुपेण कोरोना मुक्ति का प्रमाण पत्र मिला। रामकुमार सिंह बताते हैं कि इस दौरान चिकित्‍सकों व चिकित्‍साकर्मियों ने न सिर्फ उनका समुचित इलाज किया, बल्कि वह उनका सम्‍बल भी बढ़ाते रहे। कभी उनका रवैया अव्‍यावहारिक के साथ ही व्‍यावसायिक भी नहीं रहा। उनकी इस सेवा से खुश होकर उन्‍होने रोटरी इण्‍टरनेशनल से बात किया तथा चिकित्‍सा में लगे हुए सभी चिकित्‍सकों व चिकित्‍साकर्मियों को कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र मंगवाया तथा उनको सौंपकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की।

*इन 36 चिकित्‍साकर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र*
टीम के जिन 36 चिकित्‍सकों व चिकित्‍साकर्मियों को यह कोरोना योद्धा होने का प्रमाण पत्र मिला उनमें डॉ राकेश कपूर, डॉ आलोक पाण्‍डेय, डॉ रुचिता शर्मा, डॉ साक्षी मनचन्‍दा, आलोक खन्‍ना, एलीआर हसन, मनीष वर्मा, दीपेश कुमार श्रीवास्‍तव, फैज, संगीता, पारस, साजिद, रिजवाना, पूजा, नेहा, महिमा, प्रियंका राजपूत, प्रियंका यादव, सुजीत, सुनील कुमार, रोहित मिश्रा, किरन, अमनदीप, गीतांजलि वर्मा, पूजा देवी, रुही, मनो, अभिषेक त्रिपाठी, आरती, मो. फर्रुख, विनीत, अमरदीप, शिवम, नीरज तिवारी, आशीष, मनोज अवस्‍थी शामिल हैं।  

*टीम ने दिया धन्‍यवाद*
हॉस्पिटल की टीम ने धन्‍यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि – ‘‘ हॉस्पिटल के चिकित्‍सकों व कर्मचारियों को सम्‍मानित करके एक जादुई जोश भर दिया। जिससे वह वे बिना थके सबकी सेवा में अनवरत कार्य कर रहे हैं। धन्‍यवाद है इनकी सोच को और इनकी कृतज्ञता की । वरना ठीक होने के बाद कौन ध्‍यान देता है। मेदान्‍ता हास्पिटल की पूरी टीम रामकुमार सिंह को धन्‍यवाद ज्ञापित करती है और प्रभु से उनके उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करती है।’’ 

*चित्र परिचय – कोरोना मुक्‍त होने के बाद मेदान्‍ता हास्पिटल के चिकित्‍सकों को कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देते हुए रोटरी इण्‍टरनेशनल के असिस्‍टेण्‍ट गवर्नर रामकुमार सिंह व अस्‍पताल के चिकित्‍सक विजयी मुद्रा में*

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...