हिंदी दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में सम्मानित हुई सोनिया
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद कि व्यायाम शिक्षिका सोनिया को हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में सम्मान मिला है
यह विचार गोष्ठी के प्रेस क्लब बस्ती के तत्वाधान में आयोजित हुआ था। इस विचार संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी में शब्द सुमन राष्ट्रीय पत्रिका के संपादक डॉ रामकृष्ण लाल जगमग जी ने के हाथों द्वारा सोनिया जी को यह सम्मान मिला है।
श्री जगमग ने बताया कि सोनिया जी को यह सम्मान उनके शिक्षा और हिंदी सेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है ।
सम्मान प्राप्त शिक्षिका सोनिया जी ने श्री जगमग जी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया और कहा कि हिंदी भाषा पर हमें गर्व है , मैं आज जो कुछ भी हु उसमे हिंदी भाषा का बहुत बड़ा योगदान है ,आज यह आपने सम्मान पाकर जहां एक ओर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हु वही इस पर भी नाज है कि ऐसे विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ ।
आगे उन्होंने कहा कि मैं इस विचार गोष्ठी हिस्सा बनी ये मेरा सौभाग्य है। मैं हिंदी के विकास और उत्थान के कार्यों के लिए हमेशा प्रतिबंध रहूंगी और कार्य करूंगी।
__________________________________________