- उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह जी के ऊपर योगी सरकार द्वारा मनमाने ढंग से राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लगाना सरासर गलत है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कही है।
वो आज अपने पार्टी के लोगो के साथ एक प्रेस वार्ता कर रहे थे जिसमें उन्होंने निम्नलिखित मुददे उठाये
१. योगी जी बतायें क्या ब्राह्मणों की हत्त्या का मुद्दा उठाना देश द्रोह है??
२. क्या दलितों की हत्त्या का मुद्दा उठाना देशद्रोह है?
३. क्या पिछड़ों की हत्त्या का मुद्दा उठाना देशद्रोह है?
४. संजय सिंह ने इन्ही समाजों के साथ हो रहे अन्याय को उठाया है!
योगी जी आम आदमी पार्टी और संजय सिंह आगे भी ये मुद्दे उठाती रहेगी चाहे आप जेल भेज दो या सूली चढ़ा दो उत्तर प्रदेश में योगी जी ने *“कोरोना घोटाला"* किया है 800 रु का आक्सीमीटर 5000 रु में ख़रीदा 1600 रु का थर्मोमीटर 13000 रु में ख़रीदा 800% तक कमीशन खाया जब लोग कोरोना से मर रहे थे योगी सरकार शमशान में दलाली खा रही थी क्या ये मुद्दा उठाना देशद्रोह है सरकार संजय सिंह
को जेल भेजकर हमारी आवाज़ दबा नही सकती AAP का एक एक कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा संजय सिंह कल लखनऊ में अपनी गिरफ़्तारी देंगे।
____________________________
रिपोर्ट-समीप श्री.