Skip to main content

आप' ने ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को संबोधित कर डीएम को ज्ञापन सौंपा

''आप'' ने ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को संबोधित कर  डीएम को ज्ञापन सौंपा

आम आदमी पार्टी की जिला इकाई टीम ने जिलाधिकारी रवीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है , ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित था ।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न के मामले आए दिन हो रहे है जिसपर सरकार अंकुश लगाने में असमर्थ दिख रही है,, साथ ही जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था को पूर्णरूप से धवस्त करार दिया है उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है आये दिन अपराध ग्राफ़ में बढ़ोत्तरी हो रही है ,, इन मामलों से हम और हमारी पार्टी के लोग  व्यथित है और आज महामहीम राज्यपाल महोदया को इस उद्देश्य से ज्ञापन दे रहे है कि वो अपने स्तर से गिरती कानून व्यवस्था को नियत्रंण में ला सके।
दीये गए ज्ञापन के प्रमुख अंश निम्नलिखित है।
विषय :- उत्तरप्रदेश में दलित उत्पीडन के बढ़ते मामलों तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में ज्ञापन 

महोदया,
आपको अवगत ही होगा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति किस कदर बिगड़ चुकी है, आज इसी सम्बन्ध में अपनी गंभीर चिंता को हम इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से आपके समक्ष रख रहे हैं |
आज प्रदेश ही नहीं, देशभर के समाचार पत्र उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था की असलियत और उनके शासन की निरंकुश पुलिस के कारनामों से भरे पड़े हैं | इस महान प्रदेश को अब अपराध प्रदेश के नाम से बुलाया जा रहा है | 
NCRB के डाटा के मुताबिक दलितों के प्रति, महिलाओं के प्रति अपराध में यूपी पहले स्थान पर आता है | ये शर्म की बात है कि देश के प्रधानमंत्री, देश के पूर्व गृहमंत्री और आज के रक्षा मंत्री के उत्तरप्रदेश से चुन कर जाने के बावजूद यह प्रदेश हिंसा और अपराध की आग में झुलस रहा है, और जनता भय और असुरक्षा के साये में जीवन बिता रही है |  यहाँ के बेखौफ अपराधियों से न तो आम जन सुरक्षित हैं, न पत्रकार, न पुलिस वाले स्वयं | साफ़ दिखाई दे रहा है कि, या तो योगी जी से यह प्रदेश संभल नहीं रहा है, या उनकी इन गंभीर हालात के प्रति कोई संवेदना नहीं है |
           
अभी रायबरेली के लालगंज में एक रिक्शा चालक युवक मोहित को पुलिस उठा कर थाने ले जाती है, जहाँ उसको जानवरों की तरह पीटा गया, यातनाएं दी गयीं, जिससे उसकी मौत हो गयी | इस युवक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था | इस बर्बर कांड ने प्रदेश को हिला कर रख दिया है, इसको हलके में नहीं लिया जा सकता | इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी आपसे मांग करती है कि,
 
1. इस कांड में शामिल सम्बंधित थाने के सभी पुलिस वालों पर दलित की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये, और उन्हें फ़ौरन गिरफ्तार किया जाये
2. पुलिस अधीक्षक रायबरेली को निलंबित किया जाये | 
3. मोहित की माँ और परिवार के सहारे के लिए तत्काल पचास लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये |
4. आगरा, हरदोई, आजमगढ़ का सत्यमेव जयते काण्ड, सहित प्रदेश भर के तमाम हालिया और पूर्व के लंबित दलित उत्पीडन के मामलों की उच्चस्तरीय जाँच की जाएँ, इन जांचों की प्रगति से जनता को अवगत कराया जाये, और ऐसे सभी मामलों का निपटारा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में किया जाये |
महोदया, 
एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते, आम आदमी पार्टी आपसे ये अपेक्षा करती है कि, आपके स्तर से इन बिन्दुओं पर पूरी संवेदनशीलता से कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार तक पर दबाव बनाया जायेगा, और प्रदेश की जनता को राहत मिले ऐसे त्वरित कदम उठाये जायेंगे |

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...