Skip to main content

किसानो के हितो के खिलाफ संसद द्वारा पारित बिल(काला कानून) को वापस लेने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन व सौंपा ज्ञापन!


किसानो के हितो के खिलाफ संसद द्वारा पारित बिल(काला कानून) को वापस लेने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन व सौंपा ज्ञापन!

 आज  दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला कार्यकारिणी तथा किसान प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा किसानों के खिलाफ पारित "किसान संसोधन बिल" का जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें सभी लोगो ने एक सुर में इस काले कानून को वापस लेने की बात उठाई। पूरी टीम द्वारा यह नारा दिया गया कि
१. "हिटलर की तानाशाही, नही चलेगी, नही चलेगी"
२. किसानों के ऊपर अत्याचार, नही सहेगा हिंदुस्तान

 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि कल भारतीय संसद में असंवैधानिक तरीके से पारित एग्रीकल्चर ऑर्डिनेंस (कृषि अध्यादेश) से जय जवान और जय किसान के नारा लगाने वाले देश में किसानों की बदहाली मे एक और काला अध्याय जोड़ने का काम केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के द्वारा किया गया है। केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसानों की कोई चिंता नही है एमएसपी ऑर्डिनेंस बिल उसका जीता जागता प्रमाण है।

प्रदेश सचिव(यूथ) सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कृषि सेक्टर को प्राइवेट हाथों में देने के लिए यह बिल लाया गया है, इससे एमएसपी खत्म हो जाएगी!

एग्रीकल्चर ऑर्डिनेंस (कृषि अध्यादेश) को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कहा गया कि किसानों के लिए यह एक क्रांतिकारी बिल है, लेकिन सच यह है कि कृषि जो हमारा देश की धरा है, 80 प्रतिशत लोग जो गांव में रहते हैं वो कृषि पर निर्भर हैं, उसको प्राइवेट हाथों में देने के लिए यह बिल लाया गया है। इस बिल की वजह से धान और गेहूं की एमएसपी खत्म हो जाएगी।
किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बिल में प्राइवेट कंपनियों को खुली छूट दे दी गई है कि आप आइए और कृषि क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लीजिए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एयरपोर्ट बेचे, एलआईसी बेची, बैंक बेच दिए, एयर इंडिया और रेलवे का निजीकरण कर दिया, अब किसानों से खेती को भी छीना जा रहा है। 

जिला मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने कहा कि इस बिल के पास होने से बड़े-बड़े पूंजिपतियों को कृषि क्षेत्र में आने का मौका मिलेगा। 10-20 एकड़ जमीन के क्लस्टर बनेंगे और पूंजीपति कहीं से भी फसल खरीद कर, देश में कहीं भी उसका भंडार (स्टोर) कर सकेंगे।
यूथ जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि इस बिल के अनुसार अब किसी भी जरूरी वस्तु को कहीं भी इकट्ठा किया जा सकता है। जरूरी वस्तुओं का जितना चाहे उतना भंडार किया जा सकता है और जब मन चाहे उसे बेचा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर  यह मांग करती है कि उघोगपतियों को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से संसद मे पारित किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाए अन्यथा आप पूरे देश भर मे किसान भाईयो के साथ मिलकर सड़को पर संघर्ष करेगी।
इस कार्यक्रम में ख़लीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन कुमार, CYSS छात्र युवा संघर्ष समिति अध्यक्ष संस्कार मिश्र, सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, मुकेश सिंह, अमित प्रताप, सूरज गौंड, सत्येंद्र यादव, राम गोपाल तिवारी, पंकज चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, दिनेश गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, अब्दुल शम्स, मोहन सिंह, बिट्टू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...