शातिर बंजारा चोरों के गिरोह के दो पेशवर चोरों को पुलिस ने दबोचा
सन्तकबीरनगर:- जनपद की कोतवाली पुलिस को शातिर चोरों को पकडने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
कोतवाली खलीलाबाद के बेलौहा चौराहे से पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी पहचान क्रमशः कमरुद्दीन उर्फ कमरू बंजारा पुत्र स्व. अमीन ग्राम परदेशवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व मोहम्मद लतीफ उर्फ लड्डन बंजारा पुत्र मदारी ग्राम जमुहट थाना महुली जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई।
पुलिस को इनके कब्जे से एक नाजायज कट्टा , 3 ज़िंदा कारतूस , और दस हज़ार तीन सौ रुपये नगद बरामद हुआ।
गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है नेशनल हाइवे पर स्थित सटे गावो में बंद मकानों व दुकानों को अपना निशाना बनाते थे साथ ही पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों पर से सामान चुरा लेते थे और शराब के ठेकों पर सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद ये चोर आस पास के जनपदों में जैसे बस्ती ,महराजगंज , सिद्धार्थनगर , में बंजारा टोला में अपने रिश्तेदारों के यहां फरारी काटते थे और कुछ दिनों बाद पुनः आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना सुरु कर देते थे।