भाजपा युवा नेता अमरमणि ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय जयंती
भाजपा के युवानेता अमरमणि पांडेय ने आज दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
अमरमणि ने बेहद सादगीपूर्ण तरीके से एक छोटा सा आयोजन कर दीनदयाल जयंती को मनाया,
इस अवसर पर युवा नेता अमरमणि पांडेय ने कहा आज के युवाओं के लिए बेहद जरूरी है कि वो दीनदयाल जी के त्याग के बारे में जाने ताकि उन्हें इस बात का अहसास हो कि देश मे कितने बड़े बड़े महापुरुषों ने जन्म लिया और देश को अग्रणी स्थान तक लेजाने में भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की।
_____________________________________