भा.जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने टूटे पुल अप्रोच के मरम्मत हेतु लो.नि. विभाग से लगाई गुहार
भा.जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने टूटे हुए पुल अप्रोच के मरम्मत हेतु लो.नि. विभाग से लगाई गुहार
(रिपोर्ट -समीप श्री)
जनपद के सेमरियावां ब्लाक में जगदीश पुर बस्ती मार्ग पर स्थित मंगेरा कठिनाइयां नदी का अप्रोच पुल धस जाने से स्थित अति दयनीय है, आये दिन राहगीर चोटिल हो जाते है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेष कुमार राजभर ने इस मार्ग के मरम्मत हेतु आवाज़ उठाई है।
और अविलंब मार्ग मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से गुहार लगाई है।
इस सम्बंध में शैलेष कुमार राजभर ने बताया कि
सेमिरियावाँ सन्त कबीर नगर से जगदीशपुर बस्ती मार्ग पर ग्राम मंगेरा कठिनाइयां नदी पुल का एप्रोच धस जाने से गड्ढा हो गया था उसी गड्ढे में मोटरसाइकिल सहित 25 वर्षीय युवक के गिर जाने से मोटरसाइकिल चालक का तत्काल मृत्यु हो गया।
जिसकी सूचना मुझे मिली मैं घटनास्थल पहुँचकर जानाकरी हासिल किया ,