हाथों में मशाल लेकर निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे विद्युत कर्मचारी
संत कबीर नगर | निजीकरण के विरोध में विद्युत विभाग के लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज सभी कर्मचारी व पदाधिकारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए, ।
निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला । हाथों में मशाल लिए लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करते हुए निजीकरण के विरोध में नारेबाजी किया, शहर के मुख्य मार्ग बैंक चौराहा गोला बाजार होते हुए यह विरोध मार्च मेहदावल चौक पहुंच कर समाप्त हुआ।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में लगातार 27 वें दिन अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है उक्त विरोध प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया जा रहा है ।
उक्त संदर्भ में पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे ने कहा शांति पूर्ण किए जा रहे प्रदर्शन व विरोध के बावजूद सरकार अपना जिद्द नहीं छोड़ रही है और निजी करण की ओर अग्रसर हो रही है जिसकी वजह से कर्मचारी पूर्ण हड़ताल की ओर उन्मुख होने को विवश हैं।
_________________________________________